फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   rampage over land dispute

दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चार की हालत गंभीर

Wed, 23 Mar 2016 06:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Mar 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
rampage over land dispute
खूनी संघर्ष। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। होली से एक दिन पूर्व वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गौरा गनेशपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में बुधवार की सुबह 10 बजे के करीब खूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के ऊपर लाठी, हंसिया, सरिया आदि से वार कर चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इन सभी को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गौरा गनेशपुर निवासी रक्षाराम यादव और रामनरायन यादव दोनों सगे भाई हैं। दोनों के बीच काफी दिनों से जमीन का विवाद चल रहा है। मंगलवार की शाम को रामनरायन राख फेंकने खेत में जा रहे थे, इसी बीच दूसरे पक्ष ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। इस मामले को लेकर दोनों भाइयों के बीच शाम को ही वाद विवाद हुआ। बुधवार को अचानक रक्षाराम के पक्ष से रामनरायन के परिवार वालों पर हमला बोल दिया गया।
विज्ञापन


स दौरान हमलावरों ने 45 वर्षीय रामनरायन, उसकी पत्नी 40 वर्षीय राजकुमारी, 19 वर्षीय बेटी शांती और 17 वर्षीय बेटी अंशू को गंभीर चोटें आई हैं। रामनरायन के चेहरे, सिर पर गंभीर चोटें हैं। बेटियों और पत्नी के सिर पर गंभीर चोट है। सभी को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है। रामनरायन को अभी होश नहीं आया है। जबकि अंशू के सिर में गंभीर चोट बताई गई है। घटना के बाद दोपहर दो बजे वाल्टरगंज थाने के गनेशपुर चौकी प्रभारी दिवाकर प्रसाद ने इमरजेंसी वार्ड पहुंचकर घायलों का हाल जाना। कहा कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed