फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   pushed wife from bike

पत्नी को बाइक से धकेला, मरा जानकर छोड़ा

Fri, 23 Mar 2018 11:59 PM IST
basti
basti Updated Fri, 23 Mar 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
pushed wife from bike
crime shimla
बस्ती। किसी बात से नाराज पति ने पत्नी को चलती बाइक से धक्का देकर गिरा दिया। सड़क पर गिरने के बाद उस पर ईंट से हमला किया। बेहोश हो जाने पर मरा समझकर पति भाग निकला। पीड़िता ने शुक्रवार को एएसपी से आपबीती सुनाई और पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

नगर बाजार क्षेत्र के मलवारे निवासी संगीता ने शुक्रवार को एएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि करीब दस माह पहले गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के गद्हाखोर निवासी रामकुमार के साथ उसका विवाह हुआ। दहेज की मांग को लेकर ससुराल के लोग उसे शादी के बाद से ही परेशान करने लगे। बुधवार को वह मायके आई थी। बृहस्पतिवार को पति राजकुमार पहुंचा और उसे बाइक से साथ लेकर घर के लिए चला। संगीता का आरोप है कि बभनान के पास रामकुमार ने बाइक से धक्का देकर उसे गिरा दिया। इसके बाद उस पर ईंट से प्रहार किए। अचेत होने पर मरा समझकर छोड़कर भाग गया। राहगीरों की मदद से बहन को फोन कर मौके पर बुलाया तो वह अस्पताल ले गई। एएसपी ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश नगर पुलिस को दिए। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed