फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   power cut of bsa office

बकाए में बीएसए दफ्तर की बत्ती कटी 

Thu, 31 Mar 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 31 Mar 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
power cut of bsa office
‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। बकाया वसूलने के लिये बिजली विभाग ने बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी दफ्तर (बीएसए), नेशनल हाईवे और उसके डांक बंगले सहित 47 उपोक्ताओं की बत्ती गुल कर दी। इससे बाकी दफ्तरों पर कोई खास असर नहीं हुआ। मगर बीएसए दफ्तर में बिजली कटने का पूरा असर देखने को मिला।
विज्ञापन


जिले भर से अपने कामकाज के सिलसिले में पहुंचे तमाम लोगों काम बिजली के अभाव में नहीं हुये। बिजली के अभाव में कंप्यूटर, प्रिंटर आदि बंद होने की वजह से काम प्रभावित रहा। बीएसए संतोष सिंह ने बताया कि विभाग करीब तीन करोड़ रूपये बिजली विभाग का बकाया है। बिजली विभाग ने कुछ स्कूलों की भी बिजली काटी है। विभाग से पैसा मांगा गया है। बजट मिलते बिजली विभाग को दे दिया जायेगा। बताया कि उनके दफ्तर का केवल 20 हजार रूपये ही बिजली का बकाया है। इसी तरह बिजली विभाग ने पुरानी बस्ती, कटरा, गांधीनगर सहित अन्य स्थानों पर बकाए में लाइन काटने का अभियान चला, जिसमें 51 लाख रुपए के बकाए में 47 उपभोक्ताओं की लाइन काटी गई। 
विज्ञापन


यह कार्रवाई एक लाख से अधिक के बकाएदारों के विरुद्घ की गई। बड़े बकाएदारों के विरुद्घ अचानक की गई कार्रवाई से लोंगो में खलबली मच गई है। यह अभियान 31 मार्च तक जारी रहेगा। मुख्य अभियंता सीपी गुप्त ने बताया कि बीएसए दफ्तर के अलावा नेशनल हाईवे और उसके डाक बंगले की लाइन काटी गई है। इस पर करीब 15 लाख रुपए का बकाया है। बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के बकाए के उपभोक्ताओं को ओटीएस का लाभ लेने के लिए एक दिन अवशेष रह गया है। 31 मार्च के बाद बकाएदारों के विरुद्ध  लाइन काटने का अभियान चलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed