फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   political supremacy may cause

हत्या के पीछे चुनावी रंजिश की आशंका 

Mon, 21 Mar 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Mar 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
political supremacy may cause
मृतक के परिजन को सांत्वना देते एसपी। - फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के लजघटा निवासी अरविंद सिंह की हत्या को चुनावी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। परिवारवालों के अनुसार इधर कुछ दिनो से अरविंद सिंह को फोन पर जान से मारने की धमकी मिल रही थी। छावनी थाना क्षेत्र के लजघटा निवासी अरविंद सिंह की हत्या को बीडीसी की चुनावी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन


दिवंगत अरविंद सिंह के छोटे भाई राघवेंद्र सिंह की भी मौत 11 जनवरी को मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान हो गई थी। बता दें कि राघवेंद्र सिंह बीडीसी का चुनाव लड़ रहे थे। इसी दौरान छह अक्टूबर को हर्रैया थाना क्षेत्र के बेबहना गांव में उनका पूर्व प्रधान रामपाल सिंह से विवाद हो गया। इसी बीच रामपाल सिंह के ऊपर चार पहिया गाड़ी चढ़ाने से रामपाल की मौत हो गई। इस मामले में राघवेंद्र सिंह को आरोपी बनाया गया।
विज्ञापन


राघवेंद्र बस्ती जेल में निरुद्घ थे, इसी दौरान उनकी तबियत खराब हो गई। उन्हें पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल कालेज लखनऊ भेजा गया, जहां उपचार के दौरान 11 जनवरी को राघवेंद्र सिंह की मौत हो गई। इसके बाद रविवार की देर शाम उनके भाई अरविंद सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को रामपाल सिंह की हत्या के मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। इस पूरे मामले पर पुलिस के अधिकारी अभी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के आला अधिकारी घटना के बाद फोन तक नहीं उठा रहे हैं। वहीं अपने दो भाइयों को खो चुके अरुण सिंह ने कहा कि अरविंद को इधर कुछ दिनो से लगातार जानमाल की धमकी मिल रही थी। छावनी पुलिस को घटना की जानकारी भी दी गई थी, मगर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। यदि पुलिस गंभीर होती तो इस घटना को रोका जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed