{"_id":"e2fdaaceca098edadccb89503e83f19b","slug":"police-jeep-colided-girl-student-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर मजिस्ट्रेट की गाड़ी से हादसा, छात्रा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेक्टर मजिस्ट्रेट की गाड़ी से हादसा, छात्रा की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परशुरामपुर (बस्ती)। थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव के पास मदरसे में पढ़
विज्ञापन
रही 11 वर्षीय छात्रा की सेक्टर मजिस्ट्रेट के वाहन की चपेट में आने से
मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने मड़रिया-परशुरामपुर मार्ग पर
जाम लगा दिया।
गांव वाले गाड़ी को पकड़ने और चालक को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। ग्रामीणों का आरोप था कि गाड़ी सेक्टर मजिस्ट्रेट की थी। एसओ परशुरामपुर घटना स्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया।
घटनाक्रम के अनुसार मड़रिया-परशुरामपुर मार्ग पर स्थित परशुरामपुर थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव के पास मदरसे में गांव के ही शेर मुहम्मद की 11 वर्षीय पुत्री सोहाना पांचवीं की छात्रा थी। 11 बजे के करीब वह मदरसे से सड़क पर जा रही थी।
इसी बीच तेज रफ्तार जीप, जिस पर सेक्टर मजिस्ट्रेट लिखा था, ने सोहाना को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट की गाड़ी रुकने की बजाए आगे निकल गई।
इस घटना से नाराज लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी। सड़क पर जाम की सूचना से घबराए एसओ दद्दन सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को भरोसा दिया कि वह गाड़ी और चालक दोनों को पकड़ लेंगे।
उनके आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पर पहुंचे। चालक के खिलाफ दिवंगत छात्रा के पिता शेर मुहम्मद की ओर से तहरीर दी गई है।
एसओ ने बताया कि उन्होंने वाहन पकड़ लिया है। चालक सिजवान पुत्र मोहम्मद अली निवासी सिरपतपुर हर्रैया के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।