{"_id":"581a215c4f1c1bd314435cd7","slug":"pokrni-intersection-steal-four-outlets","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरनी चौराहे की चार दुकानों में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोखरनी चौराहे की चार दुकानों में चोरी
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Wed, 02 Nov 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
नगर थाना क्षेत्र के पोखरनी चौराहा स्थीत दुकानों में चोरी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरपुर नगर थानाक्षेत्र के पोखरनी चौराहे पर स्थित चार दुकानों को चोरों ने खंगाल डाला। मोबाइल की दुकान में चोर सेंध काटकर घुसे, बाकी के शटर का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया।
बलगोड़ा निवासी मोहन उर्फ बबलू ने पोखरनी चौराहे पर मोबाइल की दुकान है। उससे सटे शिव कुमार की चाय-नाश्ते व चाट की दुकान है। इन दोनों से एक दुकान छोड़कर बाल काटने व कपड़े सिलाई की दुकान है। आसपास किसी के न रहने की वजह से चोरों ने आराम से पूरी रात दुकानों को खंगाला। जिसमें मोबाइल वाली दुकान से मोबाइल की 60 बैटरी, चार सेट मोबाइल, 9 हजार नकद व एक कंप्यूटर सेट चोरी हुआ।
चाट की दुकान से 2 हजार रुपए नकद व अन्य सामान भी चोरी हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। प्रभारी निरीक्षक रमेश का कहना है कि जल्द चोरों को पकड़कर माल बरामद कर लेंगे।