{"_id":"5b9d4c3f867a557f180c4151","slug":"pakika-action-hordings","type":"story","status":"publish","title_hn":"होर्डिंग पर चला पालिका का डंडा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होर्डिंग पर चला पालिका का डंडा
basti
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
होर्डिग हटवाते कर्मचारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। शहरी क्षेत्र के चौराहों के सुंदरीकरण के क्रम में शनिवार को अस्पताल व नेहरू चौराहे पर लगे होर्डिंग पर पालिका प्रशासन ने कार्रवाई की है। करीब आधा दर्जन होर्डिंग पालिका टीम ने हटा दिया। दो घंटे के अभियान में चौराहा चकाचक हो गया।
शहर के चौराहों को चाक-चौबंद करने की पहल के तहत अतिक्रमण की जद में आए होर्डिंग्स पर पालिका का डंडा चला है। दोपहर बाद पुलिस व पालिका कर्मियों की संयुक्त टीम सफाई निरीक्षक सोम कुमार की अगुवाई में अस्पताल चौराहे पर पहुंची और फिर वहां जेसीबी लगाकर होर्डिंग हटवा दिए गए। इसके बाद टीम रोडवेज पर पहुंची और यहां नेहरू तिराहे से होर्डिंग हटवा दिए। ईओ नगर पालिका डॉ. मणिभूषण त्रिपाठी ने कहा कि शहर के सभी चौराहों पर लगाए गए होर्डिंग हटा दिए जाएंगे। इन चौराहों को व्यापारियों ने गोद ले रखा है। इसके सुंदरीकरण की योजना बनाई गई है। इसके बाद शहर के सभी स्थानों से अतिक्रमण भी हटेगा।