फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   opposes bribing

महिला अस्पताल में वसूली का विरोध

Thu, 23 Jun 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 Jun 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
opposes bribing
जिला महिला अस्पताल में पैथालोजी जांच एवं आपरेशन के नाम पर वसूली के विरोध में युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस नेताओं ने महिला अस्पताल का घेराव किया। - फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती(ब्यूरो)। जिला महिला अस्पताल में प्रसूता महिलाओं और उनके परिवार वालों से पैथालोजी जांच व आपरेशन के नाम पर ली जा रही सुविधा शुल्क के विरोध में युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं  ने बुधवार को महिला अस्पताल में प्रभारी सीएमएस का घेराव किया और ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


  ज्ञापन में महिला अस्पताल में पैथालोजी जांच , आपरेशन तथा सामान्य प्रसव तक के मामले में सुविधा शुल्क लेने के आरोप लगाए गएं हैं। अल्ट्रा साउन्ड के लिये प्रसूता महिलाओं को 10 से 15 दिन का समय दिया जा रहा है। मजबूरन लोग बाहर से अल्ट्रा साउन्ड करा रहे हैं।  आशाओं के माध्यम से मरीजों को निजी नर्सिंग होमों में भेजने और उसके जरिए कमीशन लेने के आरोप लगाए गएं हैं। घेराव के दौरान उपचार कराने आई जरीना, सोनी, पूनम, रीता, राधिका, हजारा देवी, कुमकुम, रेखा, माया गौड़, शबनम, संगीता, अंकिता आदि ने प्रभारी चिकित्साधीक्षक के समक्ष शिकायत किया कि उनसे खून जांच के नाम पर सौ रुपये लिए गए। 
विज्ञापन


प्रभारी सीएमएस गणेश यादव ने कहा कि कार्रवाई करने का अधिकार उन्हें नहीं है। उन्होंने सीएमओ को पत्र के जरिए जानकारी देने केे बात कही। इस मौके पर आदित्य त्रिपाठी, रोहन श्रीवास्तव, अर्जुन कन्नौजिया, सूरज भारद्वाज, रंजीत चौहान, जलील अहमद, मनीष कन्नौजिया, राजेश यादव, राजकुमारी, सन्तोष, सूरज गुप्ता, अवनीश वर्मा, लवकुश गुप्ता, पवन वर्मा, राम प्रसाद चौधरी,  रवि व अन्य मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed