फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   One killed, three scorched by hiateration wire

हाईटेंशन तार से एक की मौत, तीन झुलसे

Wed, 03 May 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला बस्ती
अमर उजाला बस्ती Updated Wed, 03 May 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
विकास खंड के ग्राम पंचायत ककरहिया नहर पर बुधवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आन से एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का कारण तारों का ढीला होना बताया जा रहा है। हादसे के लिए ग्रामीणों ने बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया है।      
विज्ञापन


नगर थाना क्षेत्र के चौबाहे गांव निवासी संतोष, सोनू दूबे और ककहरिया गांव निवासी जितेंद्र व पहलवान  ककरहिया नहर रास्ते से होकर जा रहे थे। रास्ते के बगल से हाईटेंशन लाइन खींची गई है। बीच में ढीले होकर लटक रहे हाईटेंशन तार ने संतोष के अपनी ओर खींच लिया। उन्हें जलता देख उनके सोनू, जितेंद्र व पहलवान  बचाने का प्रयास करने लगा, जिससे यह तीनों भी चपेट में आ गए। शार्ट सर्किट के चलते बिजली कटने के बाद सभी तार से दूर गिरे। हादसे की सूचना पर पहुंचे ग्रामीण चारो को लेकर लेकर चिकित्सालय पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया।        
विज्ञापन


इधर घटना को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और इसे बिजली विभाग की लापरवाही मानते हुए आरोप लगाया कि हाईटेंशन तार ढीले होकर लटक रहे हैं विभाग के संज्ञान में भी है। बावजूद इसके जिम्मेदारों ने इसे दुरुस्त कराने में कोई रुचि नहीं ली। एसडीएम भानपुर सुरेश चंद शर्मा ने कहा कि घटना के बारे में पता चला है। ढीले तारों को दुरुस्त कराने का निर्देश विभाग को दिया गया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed