हादसे में एक की मौत, चार घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनहा थाना क्षेत्र के मुरादपुर निवासी केशव बोलेरो से अपनी चचेरी बहन की विदाई कराने पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के पिपराचंद्र पति गांव जा रहे थे। साथ में परिवार के अवधेश (19), रुपेश (17) और एक साल का अभिलाष भी गाड़ी में था। गाड़ी गांव का ही आशीष चला रहा था। जिला अस्पताल में इलाज करा रहे घायलों के अनुसार अभी वे लोग बेलहरा गांव के निकट पहुंचे कि अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई।
चालक भी हड़बड़ा गया और पलक झपकते ही गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। वहीं हादसे के बाद सभी घायल जिला अस्पताल पहुंचे।
कुछ ही देर बाद पिपरा चंद्रपति व उनके मुरादपुर (लड़की के मायके व ससुराल के) से दोनों के परिवार के लोग भी पहुंच गए। इसी बीच केशव के मौत की जानकारी होते ही महिलाएं चीख-चीख कर रोने लगीं। साथ आई दूसरी महिलाओं ने उन्हें समझाने का काफी प्रयास किया। सभी उस घड़ी को कोसते रहे, जिसमें यह सभी घर से निकले थे।