फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   one dead, four injured

मारपीट में शख्स की मौत, चार लोग घायल

Sat, 02 Apr 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Apr 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
one dead, four injured
पुलिस और पीएसी तैनात

विज्ञापन
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव मे विवादित जमीन मंे लगे पेड़ की टहनी काटने के  विवाद को लेकर दो पक्ष आपस मे भिड़ गये। जिसमे एक पक्ष के पांच लोग घायल हो  गये। इनमे से एक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

 प्रतापपुर निवासी रामसिंगारे पुत्र दुक्खी तथा उनके भाई राम  सहाय की तीन बीघा जमीन थी । राम सहाय अपने हिस्से की जमीन  गांव के राम सुरेश को लिख कर कहीं चले गये। इस बात की जानकारी जब राम  सिंगारे को हुई तो उसने कोर्ट केस कर दिया। मुकदमा चल ही रहा था कि इसी बीच रामसिंगारे की मां का निधन हो गया।
विज्ञापन


उनका सात दिन वाद ब्रह्मभोज होना है। इसके लिए लकड़ी की आवश्यकता थी। रामसिंगारे शुक्रवार की शाम को  विवादित जमीन में लगे पेड़ों की टहनियां आदि को काटने पहुंच गए। इस जानकारी दूसरे पक्ष को जिसने जमीन खरीदी थी हुई तो वह भी विवादित जमीन पर पहुंच गया। दोनो पक्षों के बीच झगड़ा इस कदर बढ़ा कि लाठी डंडा चलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट में 55 वर्षीय राम सिंगारे  पुत्र दुक्खी, बासमती पत्नी राम सिंगारे, निर्मला पुत्री  राम सिंगारे, प्रमिला पुत्री राम सिंगारे, पूजा पुत्री राम सिंगारे घायल हो  गये। ग्रामीणों के सहयोग से पहले घायलों को पीएचसी बहादुरपुर में दाखिल कराया गया, जहां से डाक्टर ने सभी को जिला अस्पताल  रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान देर शाम राम सिंगारे की मौत हो गयी। प्रभारी निरीक्षक नगर केडी सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिल गई है, कुल छह लोगों के विरुद्घ गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed