{"_id":"57716a1a4f1c1bc77379b89c","slug":"officers-inspected-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों ने देखा कारागार का हाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अफसरों ने देखा कारागार का हाल
basti
Updated Mon, 27 Jun 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
जायजा
- फोटो : ramesh mishra
बस्ती। सोमवार को दोपहर न्यायिक, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने जनपद कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण किया। करीब सवा घंटे तक भीतर का कोना-कोना खंगालने के साथ ही बंदियों से बातचीत भी की। उनसे दिक्कत के बारे में पूछे और जरूरी हिदायत भी दी। डीएम ने बताया कि अधिक भीड़ के चलते जो भी व्यावहारिक समस्या आ रही है, उसके निदान का प्रयास किया जा रहा है।
दोपहर करीब डेढ़ बजे जिला जज अनिल कुमार पुंडीर, डीएम नरेंद्र सिंह पटेल, एसपी कृपाशंकर सिंह के अलावा प्रभारी सीजेएम पीके गुप्ता समेत अन्य अधिकारी जेल में जा धमके। जेलर बीके मिश्र और डिप्टी जेलर के साथ सबसे पहले अफसरों ने बंदियों की बैरक का निरीक्षण किया। साथ ही मेस, अस्पताल, भंडार, महिला बैरक का भी जायजा लिया। परिसर में हाल ही में शुरू हुई पीसीओ और मुलाकातियों के लिए चाय-कैंटीन की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा आन लाइन पेशी के बारे में भी पूछताछ की गई। अधिकारियों ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि 480 की क्षमता की जेल में एक हजार के आसपास बंदियों को रखना पड़ रहा है।