फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Nine and a half million a wanted accused in robbery arrested

साढ़े नौ लाख की लूट में वांछित आरोपी पकड़ा गया

Sat, 02 Jul 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sat, 02 Jul 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Nine and a half million a wanted accused in robbery arrested
साढ़े नौ लाख की लूट में वांछित आरोपी पकड़ा गया
हर्रैया थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी राम सहाय खटिक छत्तीसगढ़ में बस्ती पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम के हाथ लग गया है। हालांकि पुलिस अभी इस बारे में कुछ भी बताने से बच रही है, मगर पुलिस सूत्रों की माने तो साढ़े नौ लाख की लूट में शामिल रामसहाय को गिरफ्तार करने के लिए क्राइम ब्रांच कुछ दिनो से ब्यूह रचना में जुटी थी। लूट सहित कई वारदातों में बस्ती पुलिस को  उसकी तलाश थी। इसका साथी राम शंकर सोनकर भी कुछ वर्षों है फरार बताया गया है।
विज्ञापन

गोरखपुर के बेतियाहाता स्थित शुभम कंस्ट्रक्शन कंपनी का मुनीम जितेंद्र सिंह निवासी पिपरा गौतम थाना नगर जिला बस्ती 20 अप्रैल 2013 को बकाया वसूली के लिए निकला था। उसने ओड़वारा, मुंडेरवा, चुरेब आदि जगहों से वसूली करते हुए लालगंज थानाक्षेत्र के बानपुर रोड पर स्थित त्रिपाठी बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान से 85 हजार रुपये  लिए । इसके बाद उसके पास कुल साढे़ नौ लाख की रकम इकट्ठा हो गई । बाइक से रकम लेकर वह भोगीपुर डिग्री कॉलेज और कटया गांव के बीच पहुंचा था कि बाइक सवार तीन युवकों ने उसे पिस्टल दिखाकर रोक लिया और डिग्गी व बैग की तलाशी लेकर रकम ले ली और तमंचा लहराते हुए बिना नंबर की  बाइक से देईसांड की ओर भाग निकले थे। बदमाश मुनीम का मोबाइल भी छीन ले गए थे। लूट की इस घटना को रामसहाय खटिक और उसके दो साथियों ने अंजाम दिया था। इसमें से पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया था, मगर रामसहाय पुलिस के हाथ नहीं लग सका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed