{"_id":"577bea814f1c1b6e697fb033","slug":"mutilated-body-was-found-along-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे के किनारे क्षत-विक्षत लाश मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे के किनारे क्षत-विक्षत लाश मिली
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Tue, 05 Jul 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
हाईवे के किनारे क्षत-विक्षत लाश मिली
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार सुबह थाने से कुछ ही दूरी पर क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रोड पर बिखरे टुकड़ों को जोड़ने के बाद पता लगाया जा सका कि शव किसी महिला का है लेकिन सिर गायब होने से शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने टुकड़ों को एकत्र करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हर्रैया थाने से बस्ती की तरफ कुछ ही दूर जाने पर जिवधरपुर गांव पड़ता है। वहां के लोग मंगलवार सुबह गांव से बाहर नित्य क्रिया के लिए निकले तो रोड पर शव देखा। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह के अनुसार हाथ, धड़ जैसे कई अंग सड़क पर बिखरे मिले। पहले तो लगा कि कोई जानवर ट्रक-बस की चपेट में आ गया लेकिन बाद में पता चला कि महिला का शव था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई होगी।