{"_id":"23a5a29d41686a7f2e6070cd795994fa","slug":"mumbai-police-raided-in-harraiya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई पुलिस ने हर्रैया क्षेत्र के कोहले गांव में छापेमारी की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंबई पुलिस ने हर्रैया क्षेत्र के कोहले गांव में छापेमारी की
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती(हर्रैया)। मुंबई में छोटा राजन गैंग के गुर्गे अंबेडकर नगर निवासी
विज्ञापन
माफिया डान मुबारक खान के बड़े भाई की हत्या के लिए पांच करोड़ की सुपारी
देने वाले गैंग के सदस्य की तलाश में रविवार को मुंबई पुलिस ने हर्रैया
थाना क्षेत्र के कोहले गांव में छापेमारी की। मुंबई में क्राइम ब्रांच के
हत्थे चढ़े शूटरों से हुई पूछताछ में विजय कुमार सिंह का नाम सामने आने पर
पुलिस उसे ढूंढ रही है। हालांकि वह घर पर नहीं मिला।
मुंबई क्राइम बांच के इंस्पेक्टर आनंद मुर्लियार, उप निरीक्षक विजय कदम, हेड कांस्टेविल विट्ठल गायकवाड़, प्रदीप खरव और विजय बेदाले ने रविवार को स्थानीय पुलिस की मदद से कोहले गांव निवासी विजय कुमार सिंह घर पर दबिश दी।
बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम अंबेडकर नगर के माफिया डान मुबारक खान के बड़े भाई मुंबई के कुर्ला क्षेत्र निवासी छोटा राजन गैंग के गुर्गे जफर खान की हत्या के लिए पांच करोड़ की सुपारी देने के मामले में उसको तलाश रही है। क्राइम बांच के प्रभारी के अनुसार, माफिया डान मुबारक खान के प्रतिद्वंद्वी जुराग्राम मेंहदी पर पिछले साल प्राणघातक हमला हुआ था, जिसमें सात गोलियां लगने के बाद भी उसकी जान बच गई थी।
हमले में माफिया डान मुबारक खान और उसके करीबियों के नाम सामने आए थे। इसी बात का बदला लेने के लिए जुराग्राम मेंहदी ने अजय सिपाही गैंग से संपर्क कर उसके बड़े भाई जफर खान को ठिकाने लगाने के लिए पांच करोड़ की सुपारी दी।
घटना को अंजाम देने के लिए तीन शार्प शूटरों गोंडा जनपद के मनिकापुर निवासी सलमान खान, मालवीय नगर के रहने वाले नौशाद व पूरेअर्जुन थाना तरबगंज निवासी दिग्विजय सिंह को मुंबई भेजा गया। वहां उनको स्थानीय निवासी मुईन्नुद्दीन अंसारी के साथ रेकी कर जफर खान का काम तमाम करना था।
इस कार्य में उनकी मदद के लिए एहतराम मेहंदी और हैदर अब्बास को शामिल किया गया। पुलिस के मुताबिक, अजय सिपाही गैंग के लिए कार्य करने वाले विजय सिंह ने ही शूटरों की व्यवस्था कर मुंबई भेजा था। मगर मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने मुंबई गए तीनों शार्प शूटरों और मुंबई निवासी मुइन्नुद्दीन को दबोच लिया।
पूछताछ के बाद विजय सिंह सहित अन्य के नाम सामने आने पर मुंबई पुलिस अंबेडकर नगर फैजाबाद गोंडा सहित राजधानी में कई स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों की तलाश कर रही है।
क्राइम ब्रांच टीम के प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए युवकों का नाम फैजाबाद के एक कपड़े की दुकान में फायरिंग करने के मामले में भी सामने आया था। मुंबई पुलिस आरोपी विजय का क्राइम रिकॉर्ड और हुलिया एकत्रित कर साथ ले गई। थानाध्यक्ष ने मुंबई क्राइम ब्रांच के कोहले गांव में दबिश की पुष्टि करते हुए बताया कि वह कई मामलों मे वांछित है और उसके विरुद्ध जनपद के कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।