फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Missing teenager found in Faizabad

लापता किशोरी फैजाबाद में मिली 

Tue, 17 May 2016 12:12 AM IST
basti
basti Updated Tue, 17 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Missing teenager found in Faizabad
सप्ताह भर पहले लाेनी से लापता हुई किशोरी फैजाबाद के एक होटल में प्रेमी के साथ मिली। छावनी पुलिस दोनो को थाने ले आई, जहां सोमवार को दोनों पक्षों के लोग जुटे और मामले को सुलझाने की कोशिश की गई।  
विज्ञापन


दरअसल, छावनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब इसकी जानकारी दिल्ली में नौकरी करने वाले पिता को हुई तो वह बेटी को साथ ले गया। कुछ दिन पिता के पास रहने के बाद वह अचानक गायब हो गई। इस संबंध में पिता ने गाजियाबाद जिले के लोनी थाने में तहरीर दी। इस आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। 
विज्ञापन


इस गांव में रहने वाले किशोरी के भाई ने भी 14 मई को छावनी थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू की तो उसकी लोकेशन फैजाबाद में मिली। इसके बाद टीम वहां पहुंची और प्रेमी अरुण उर्फ राम अवतार व किशोरी को पकड़कर थाने ले   आई। अपर पुलिस अधीक्षक    रोहित मिश्र ने बताया कि पुलिस किशोरी का बयान दर्ज कराएगी। यदि लड़की माता-पिता के साथ जाने को राजी होती है तो ठीक है, अन्यथा वैकल्पिक उपाय किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed