{"_id":"58ab2f134f1c1b0853b235de","slug":"mill-worker-s-mysterious-death-chaos","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल कर्मी की रहस्यमय मौत, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिल कर्मी की रहस्यमय मौत, हंगामा
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Mon, 20 Feb 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
रूधौली मे शुगर मिल के कर्मचारी के मौत होने पर कर्मचारियो ने किया विरोध प्रर्दशन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुधौली क्षेत्र के अठदमा सुगर मिल में तैनात अस्थाई कर्मचारी की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। मिल कर्मी पुलिस को घायल होने की सूचना देकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराने पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचे मजदूर संघ के नेताओं ने विरोध करके बजाए अस्पताल में भर्ती करने के, शव लेकर वापस रुधौली लेकर मिल गेट पर पहुंच गए। वे लोग मृतक के परिवार वालों को मुआवजा और नौकरी देने के अलावा प्रबंधन पर हत्या की एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक गेट पर हंगामा चलता रहा।
मिल के सुरक्षा अधिकारी ने थाने को सूचना दी कि उनकी मिल में मैग्मा मिक्सचर आपरेटर (सीजनल) के रूप में कार्यरत सिद्घार्थनगर जिले के बनौली निवासी रमेश तिवारी पुत्र राम सुुुभग तिवारी दुर्घटना में घायल हो गए। उनके भाई दूधनाथ तिवारी ने बताया कि मिल में बोरे के नीचे दबकर उनकी मृत्यु हो गई थी, लेकिन मिल प्रबंधन घायल बताकर अस्पताल में भर्ती कराने का प्रयास कर रहा था। जबकि प्रबंधन का कहना है कि मिल से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल भेजा गया था। पुलिस पहुंच गई है लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। एसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि प्रकरण पर पुलिस की नजर है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।