फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   mesuring of digging prtion started

बालू खनन के पट्टा स्थल की पैमाइश शुरू 

Wed, 15 Nov 2017 11:13 PM IST
basti
basti Updated Wed, 15 Nov 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
 mesuring of digging prtion started
अपराध्‍ा - फोटो : amar ujala
बस्ती/कलवारी। 
विज्ञापन

पट्टे वाली जगह की बजाए दूसरे स्थान पर बालू खनन कराने की शिकायत की बुधवार को प्रशासनिक अमले ने स्थलीय सत्यापन किया। डीएम अरविंद कुमार सिंह के निर्देश पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आईएएस अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के नेतृत्व में राजस्व अधिकारियों, राजस्व निरीक्षकों, लेखपालों के दल ने सदर तहसील के माझा खुर्द, हर्रैया तहसील के डिंगरापुर एहतमाली और घोसियापुर के पट्टे का स्थलीय मिलान किया। अधिकारियों ने मौके पर एक पोकलैन और एक लोडर बरामद किया।

 ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि राजस्व निरीक्षक और लेखपाल निर्धारित स्थल का सीमांकन कर रहे हैं। इसके बाद निशानदेही की जाएगी। तब तय हो पाएगा कि खनन पट्टे वाली जगह पर हो रहा है या कहीं दूसरी जगह। डीएम को शिकायत मिली थी कि खनन पट्टा धारक निर्धारित स्थल से अन्यत्र खनन करा रहे हैं। डीएम के निर्देश पर एडीएम भगवान शरण ने तहसीलदार सदर के नेतृत्व में टीम का गठन कर दिया। इसके अलावा डीएम ने बुधवार को अलग से टीम भेजकर जांच रिपोर्ट तलब की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के साथ एसडीएम हर्रैया दिनेश कुमार, तहसीलदार सदर अनिल कुमार, तहसीलदार हर्रैया नवीन कुमार, नायब तहसीलदार अमरचंद्र वर्मा, राजस्व निरीक्षक राघवराम, लेखपाल हरेंद्र सिंह, रमेश, अवधेश, शैलेंद्र आदि लेखपालों की टीम सीमांकन में जुटी। किसी के प्रतिरोध से बचने के लिए सीओ कलवारी अरविंद कुमार वर्मा प्रभारी निरीक्षक दुबौलिया पंकज कुमार गुप्ता और एसओ कलवारी शिवाकांत मिश्र दल-बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर बालू का अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को यह कार्रवाई कराई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed