फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   machanic burnt in current

शटडाउन में आया करंट, मिस्त्री झुलसा

Sat, 26 Nov 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 26 Nov 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
machanic burnt in current
भानपुर मे बिजली के पोल से गिर कर घायल प्रेम कुमार। - फोटो : अमर उजाला
भानपुर। गांव की बिजली ठीक करने के लिए शट डाउन कराकर फ्यूज बांध रहा मिस्त्री अचानक दौड़े करंट की चपेट में आ गया। पोल से जमीन पर गिरने से गंभीर रूप से झुलस गया। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह असनहरा फीडर के मझारी गांव के सिवान में सरकारी ट्यूबवेल के पास फ्यूज बांधने के लिए प्राइवेट लाइनमैन धौरहरी निवासी प्रेम कुमार पोल पर चढ़े थे। शट डाउन के कारण फ्यूज ठीक करने के दौरान अचानक बिजली आ गई। करंट के झटके से नीचे गिरने पर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसा सुबह सात से आठ बजे के बीच हुआ। आनन- फानन लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानपुर ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार हुआ। बिजली के झटके से प्रेम कुमार के हाथ,पैर और सीने  में  चोटे आई हैं। प्रेम कुमार ने बताया कि वह संविदाकर्मी चिन्कू के अडंर में काम करता है। सुबह शटडाउन लेकर फ्यूज बांधने पोल पर चढ़ा था लेकिन अचानक बिजली आ गई। प्राइवेट लाइन मैन को शटडाउन देने के बाबत उपकेंद्र भानपुर के अवर अभियंता विवेक सिंह ने घटना से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed