फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   loot on ayodhya border

अयोध्या बॉर्डर पर लूटपाट, होटल के पास फेंका

Thu, 06 Dec 2018 12:02 AM IST
basti
basti Updated Thu, 06 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
loot on ayodhya border
डेमो - फोटो : डेमो
बस्ती। वाहन फाइनेंस करने वाली निजी कंपनी के कर्मचारी से अयोध्या पुल के पास बोलेरो सवार बदमाशों ने लूटपाट की। अयोध्या और गोंडा जिले की सीमा से सटे एक होटल के पास कनपटी पर तमंचा सटाकर सोने की चेन, अंगूठी और जेब में रखे 30 हजार रुपये छीनकर करीब दो किमी पूरब छावनी थाने के पूरे हिंद गांव के पास उसे धकेलकर चंपत हो गए। गुहार राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

मंगलवार की शाम सुल्तानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र के गौरी पुरवा बभनगांवा निवासी हौसिला प्रसाद उपाध्याय गोरखपुर जाने के लिए घर से निकले। वह गोरखपुर स्थित टाटा फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में कार्यरत हैं। उपाध्याय के अनुसार फैजाबाद-अयोध्या बाईपास पर नाके के पास रात करीब आठ बजे वह पहुंचे। काफी इंतजार करने के बाद भी जब कोई निगम की बस नहीं मिली तो रात करीब 10 बजे एक बोलेरो आ गई। उसके आवाज देकर गोरखपुर जाने की सवारी बैठा रहे वाहन में हौसिला भी बैठ गए। इसके अंदर चार लोग पहले से ही बैठे थे। अयोध्या पुल पार करने के बाद गोंडा, नवाबगंज क्षेत्र में पड़ने वाले एक होटल के करीब बोलेरो रुकी। आगे बढ़ते ही उपाध्याय के बगल में बैठे शख्स ने एकाएक तमंचा निकालकर कनपटी पर सटा दिया। पिटाई करके सोने की चेन, अंगूठी, जेब मे रखे 30 हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया और छावनी थाना क्षेत्र में पूरे हिन्द गांव के सामने सुनसान स्थान पर धकेलकर भाग निकला। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed