फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   loot in basti

असलहा सटाकर सर्राफ से नकदी व जेवरात लूटे

Tue, 16 May 2017 11:39 PM IST
बस्ती ब्यूरो
बस्ती ब्यूरो Updated Tue, 16 May 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
अमोढ़ा बाजार में दुकान पर जा रहे स्वर्ण व्यवसायी को बदमाशों ने असलहे के बल पर दिनदहाड़े लूट लिया। छह हजार नकद, करीब डेढ़ लाख के जेवरात लूटकर बदमाश बाइक से बीडी बंधे की ओर से भाग निकले। बदमाशों की तलाश में घंटों पुलिस ने सघन छानबीन की  लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन


दुबौलिया थाना क्षेत्र के भखरही गांव निवासी रामनाथ सोनी की अमोढ़ा बाजार में ज्वैलरी की दुकान है। रोजाना की तरह मंगलवार को भी वह अपनी बाइक से सुबह घर से दुकान पर आ रहे थे। सुबह दस बजे के लगभग रामजानकी मार्ग पर बरखंडीजोत गांव के पास पीछे से बाइक सवार दो बदमाश रोकने लगे। सोनी ने बाइक नहीं रोकी तो बदमाशों ने ओवरटेक करके बाइक आगे खड़ी कर दी। पीछे बैठे बदमाश ने असलहा सटाकर व्यवसायी के बाइक की चाभी निकाल ली और पर्स, मोबाइल छीनकर अमोढ़ा से बीड़ी बांध मार्ग पर भाग निकले। 
विज्ञापन


पीड़ित ने कंट्रोल रूम और छावनी पुलिस को इस बारे में सूचना दी। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह मय फोर्स दो घंटों से अधिक समय तक माझा क्षेत्र के गांवों के कई रास्तों की घेराबंदी कराई, लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। पीड़ित के अनुसार छह हजार नकदी समेत लगभग डेढ़ लाख का सामान लुटेरों के हाथ लगा है। एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई है।       
विज्ञापन
विज्ञापन


  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed