{"_id":"575079ec4f1c1b2438108f86","slug":"lady-found-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटकी मिली महिला, हत्या का शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से लटकी मिली महिला, हत्या का शक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्रैया। क्षेत्र के मानपुर गांव के बाग में पेड़ से लटकी 35 वर्षीय महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
मानपुर निवासी फूलचंद की पत्नी प्रेमा बुधवार रात को किसी काम से घर से निकली। देर रात तक घर न लौटने पर परिवार के लोग ढूंढने लगे। सुबह ग्रामीणों ने गांव के पास बाग में उसका शव पेड़ से लटका देखकर शोर मचाया। परिवार के लोगों का कहना है कि रात में किसी का फोन आने के बाद वह कुछ देर में लौट आने की बात कहकर निकली थी। गांव के कुछ लोगों का कहना है कि वह अवैध शराब के धंधे में लिप्त थी और रात में उसे शराब के लिए ही बुलाया गया होगा। थानाध्यक्ष रवींद्र सिंह का कहना है कि जिसने उसे फोन कर बुलाया, उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। सर्विलांस की मदद ली जा रही है।