फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   killed in love affair

हिस्ट्रीशीटर की बहन से आशनाई में गई थी जान 

Sat, 02 Apr 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Apr 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
killed in love affair
हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती। हाइवे पर पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के चैनपुरवा ओवरब्रिज के नीचे फेंकी गई गई लाश की शिनाख्त के साथ ही पुलिस ने हत्याकांड के पर्दाफाश का भी दावा किया है। शव की शिनाख्त प्रदीप कुमार उपाध्याय पुत्र कृष्णदेव उपाध्याय निवासी अमौनी थाना मया बाजार जिला फैजाबाद के रूप में हुुई है। पुलिस का दावा है कि हिस्ट्रीशीटर की बहन से आशनाई के चक्कर में आईटीआई प्रशिक्षु प्रदीप को अपनी जान गंवानी पड़ी। पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को भी पकड़ लिया। 
विज्ञापन


आठ मार्च की सुबह हाइवे पर पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के चैनपुरवा ओवर ब्रिज के नीचे हत्या कर फेंके गए युवक का शव बरामद हुआ था। उसकी गला कसकर हत्या की गई थी। शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में एएसपी रोहित मिश्र ने बताया कि दिवंगत प्रदीप उपाध्याय के पिता रेलवे में वाराणसी में तैनात हैं। प्रदीप अपने पिता के पास न रहकर गोरखपुर में आईटीआई कर रहा था। वहीं किराए के मकान में रहता था। इस बीच उसके संबंध गोंडा जिले के मनिकापुर थाने के हिस्ट्रीशीटर नान्हू पांडेय से हो गए। उसका नान्हू के घर आना जाना होने लगा। इसी दौरान प्रदीप का संबंध नान्हू की बहन से हो गया।
विज्ञापन


इस बात की जानकारी जब नान्हू को हुई तो पहले उसने समझाया पर प्रदीप नहीं माना। सात मार्च की रात प्रदीप बाघ एक्सप्रेस से मनिकापुर आया। जैसे ही प्रदीप नान्हू के घर पहुंचा, नान्हू और उसके साले नीरज निवासी पूरा पैकोलिया थाना पैकोलिया जनपद बस्ती ने उसे मारपीटकर बेदम कर दिया। इसके बाद दोस्तों सुनील सिंह, बृजकिशोर सिंह की मदद से प्रदीप को नान्हू की कार में लाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी ने छावनी और बस्ती के बीच में रस्सी से गला कसकर प्रदीप को मार डाला और पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के चैनपुरवा ओवरब्रिज के नीचे उसके शव को फेंक दिया। एएसपी ने बताया कि हत्या को अंजाम देने वाले चार युवकों में से तीन को पुरानी बस्ती पुलिस ने मनौरी चौराहे पर शुक्रवार की सुबह हत्या में प्रयुक्त कार समेत पकड़ लिया। चौथा अभियुक्त बृजकिशोर सिंह निवासी धुसवा चौकनिया थाना मनिकापुर पुलिस के हाथ नहीं लग सका। उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त
a अखिलेश कुमार पांडेय उर्फ नान्हू पांडेय पुत्र बृजबिहारी निवासी हरसिंहवा चौहान थाना मनिकापुर जिला गोंडा।
a नीरज पांडेय पुत्र चंद्रमणि पांडेय निवासी पूरे पैकोलिया थाना पैकोलिया, जिला बस्ती।
a सुनील सिंह पुत्र सुरेंद्र प्रताप सिंह निवासी धुसवा चौकनिया थाना मनिकापुर, जिला गोंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed