फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   John then took speed

तेज रफ्तार ने फिर ली जान

Sat, 04 Mar 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sat, 04 Mar 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
John then took speed
नगर थाना क्षेत्र के तिलकपुर के पास मोटर साइकिल को कार ने मारी ठोकर।
फोरलेन पर फर्राटा भर रहीं गाड़ियों ने तीन दिन में चार को मौत के घाट उतार दिया। नगर थाना क्षेत्र में तिलकपुर मंदिर के पास दो दिन में दो की जान गई जबकि महराजगंज के पास हादसे में फौजी की जान चली गई।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 7.30 बजे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सर्रैया  मिश्र निवासी छात्र मनोज यादव (16 वर्ष) बाइक से अपने बड़े भाई शत्रुघ्न को लेने रेलवे स्टेशन जा  रहा था, जो मुंबई से घर आ रहे थे। दूसरी बाइक पर उनके पिता राजेंद्र यादव भी आगे चल रहे थे। इन लोगों के तिलकपुर शिव मंदिर के पास पहुंचते ही फैजाबाद की ओर पहुंची कार ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में मनोज गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन


बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित हुई कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी। जिससे कार चालक को भी हल्की चोटें आईं। अस्पताल पहुंचने के पहले ही मनोज ने दम तोड़ दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे फुटहिया चौकी इंचार्ज सुनील सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही वाहन को भी अपने कब्जे में लिया है। कार में सवार आबिद अली निवासी बी.11टीचर्स कॉलोनी समयपुर बादली भी घायल हुए हैं। आबिद ने बताया कि सोनू, फैजल व एक अन्य के साथ हम दिल्ली से अंबेडकरनगर टांडा जा रहे थे जहां कांस्ट्रक्सन का काम करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed