{"_id":"5898b95a4f1c1b90523789cb","slug":"jaiswal-holding-gang-henchmen","type":"story","status":"publish","title_hn":"जायसवाल गैंग के गुर्गे पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जायसवाल गैंग के गुर्गे पकड़े
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Mon, 06 Feb 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने अवैध जहरीली शराब गिरोह को किया गिरफ्तार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने नकली अंग्रेजी व देसी शराब तस्करों के अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उनके कब्जे से हरियाणा की बनी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब, स्प्रिट, खाली व भरी बोतलें, रैपर होलोग्राम आदि बरामद किया है। गैंग के छह गुर्गे भी गिरफ्त में आए हैं, जिनमें गोरखपुर के बेलीपार क्षेत्र के दांवरपार का ग्राम प्रधान अर्जुन जायसवाल भी शामिल है।
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कोतवाली में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि संतोष जायसवाल हरियाणा एवं दिल्ली से भारी मात्रा में स्प्रिट, रैपर, ढक्कन, होलोग्राम एवं हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब ला करके, उसे जोन के आसपास के जनपदों में बेचता है। एसपी के अनुसार पिछले दिनों पकड़े गए इसी गिरोह के सदस्यों से पूछताछ के बाद इनके नाम की जानकारी हुई। जिसके बाद से पुलिस की रडार पर आए। मुखबिर की सूचना पर रविवार रात सवा 12 बजे पटेल चौराहे के पास से डिलेवरी वैन पकड़ा जिसमें तीन लोग नाजायज असलहे लेकर बैठे थे। इनके कब्जे व निशानदेही पर बाकी बरामदगी और गिरफ्तारी की गई। इनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अलावा कापी राइट अधिनियम व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में संतोष जायसवाल, बलराम चौधरी व छोटू उर्फ राजकुमार निवासी राजघाट बर्फखाना, सूरज यादव निवासी नौसढ़, अर्जुन जायसवाल निवासी दांवरपार और त्रिभुवन निवासी रामकोला, कुशीनगर शामिल हैं।तस्करों से स्प्रिट 230 लीटर, विभिन्न ब्रांड के 25 हजार अंग्रेजी शराब के ढक्कन के अलावा एक लाख रैपर देसी शराब के बरामद किए गए। साथ ही अंग्रेजी शराब के 12 गत्ते में भरे 276 बोतल, देसी शराब, होलोग्राम करीब 20 हजार के अलावा तमंचे , कारतूस, 2 चाकू अन्य सामान के अलावा एक डिलेवरी वैन आदि बरामद की गई।
विज्ञापन
एसपी ने टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने का एलान किया है। जिनमें कोतवाल कपिल मुनि सिंह, स्वाट टीम प्रभारी सर्वेश राय के अलावा छोटेलाल, कमलेश यादव, मनोज राय, आनंद प्रकाश यादव, आदित्य पांडेय, हरेंद्र यादव, दिलीप कुमार, अरविंद यादव, अमित पाठक , अजय दूबे , अजय यादव और मनींद्र चंद्र शामिल हैं।