फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   jail employee was beaten

युवकों ने बंदी रक्षक को पीटा

Mon, 23 May 2016 12:02 AM IST
Updated Mon, 23 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
jail employee was beaten
देवरिया जेल - फोटो : ANI
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के ब्लाक रोड पर जिला कारागार के बंदी रक्षक को कार सवार दो युवकों ने पीट दिया। युवकों ने खुद को जेल में निरुद्ध एक बंदी का दोस्त बता उसे परेशान न करने की हिदायत दी और ऐसा न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए भाग निकले। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने बंदी रक्षक की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


बंदी रक्षक पद्माकर पांडेय ने को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है कि वह सरकारी कार्य से कोतवाली क्षेत्र के ब्लाक रोड पर बाइक से जा रहे थे कि तभी पीछे से एक कार आई और उनकी बाइक को ओवर टेक आगे रुक गई। कार से उतरे दो युवकों ने उन्हें थप्पड़ मारा और कहा कि वे जेल में बंद उनके साथी को परेशान करते हैं। परेशान करना छोड़ दें नहीं तो अगली बार अंजाम और बुरा होगा। इसके बाद दोनों युवक कार में सवार होकर भाग निकले।
विज्ञापन


इनमें से एक युवक पूर्व में जेल में रह चुका है, उसको वह पहचानते हैं। घटना से स्तब्ध बंदी रक्षक पद्माकर पांडेय ने इसकी जानकारी जेलर वीके मिश्र को देने के बाद कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अभिजीत सिंह और एक व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। मामले की विवेचना रौता चौकी प्रभारी शिवधारी को दी गई है। कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने कहा कि मामला संदिग्ध प्रतीत होता है, फिर भी पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed