फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Inter 'toy' gang busted

अंतर्राज्यीय ‘खिलौने वाले’ गैंग का पर्दाफाश

Tue, 10 Jan 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Tue, 10 Jan 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Inter 'toy' gang busted
हरैया थाना की पुलिस और स्वाट टीम ने अंतर्राज्यीय चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
पुलिस ने बावरिया गिरोह के ‘खिलौना गैंग’ का पर्दाफाश कर उसके सात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। सहारनपुर के बहुचर्चित श्रीकिशुन उर्फ किसाने की इस गैंग ने लखनऊ के मलीहाबाद में शराब की दुकान व फैजाबाद के ज्वेलर्स को बंधक बनाकर डकैती के अलावा लखनऊ, सुल्तानपुर , गाजीपुर, बलिया और बिहार के विभिन्न स्थानों पर नकबजनी/ चोरी कबूल की। 
विज्ञापन


एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि रेलवे स्टेशन के आसपास डेरा बनाकर वे साइकिल के पंप,  झूमर,गुब्बारे आदि बेचने के बहाने मकान/दुकानों को चिन्हित करते हैं। इनकी राह में कोई रोडा बने तो उसकी हत्या करते नहीं हिचकते। इनके कब्जे से एक लाख रुपये कीमत की चांदी, सोने के जेवरात नगदी के अलावा तीन तमंचे, कारतूस, चाकू, सेंध  लगाने/शटर तोड़ने के लिए रॉड ,  आदि बरामद किए गए। 
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि जिले की तमाम घटनाओं के पर्दाफाश के लिए एएसपी रोहित मिश्र के पर्यवेक्षण में  गठित टीम ने घेराबंदी के बाद हर्रेया के महुघाट के पास से सातों को पकड़ा गया। एसपी ने टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने का एलान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed