{"_id":"589221174f1c1b7c3de832e9","slug":"inspector-and-the-village-head-named-in-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप में दरोगा और ग्राम प्रधान नामजद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप में दरोगा और ग्राम प्रधान नामजद
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Wed, 01 Feb 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर थाने के एक गांव की लड़की ने ग्राम प्रधान, थाने के दरोगा व एक अन्य पर अगवा करके लूटपाट व दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मेडिकल के आधार पर अनुुसूचित जाति की बालिका से सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण व लूट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने सीओ सिटी को मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।
पीड़िता का आरोप है कि 30 जनवरी शाम को वह गांव में निकली थी। इसी दौरान ग्राम प्रधान अपनी बोलेरो लेकर आए और जबरन उसे बैठा लिया। पुरानी बस्ती क्षेत्र के किसी स्थान पर ले जाकर एसआई राजेश दूबे, जय प्रकाश व ड्राइवर धर्मेंद्र ने रेप किया। इस दौरान मोबाइल भी छीन लिया। तहरीर के आधार पर लूट, दुष्कर्म, पास्को एक्ट, दलित उत्पीड़न व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि इस प्रकरण में पहले भी मुकदमा दर्ज हो चुका है। माना जा रहा है कि उन मुकदमों की पेशबंदी में ऐसा आरोप लगाया गया।