{"_id":"583dbbb24f1c1b0f1ede6182","slug":"in-the-accident-one-killed-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में एक की मौत, तीन घायल
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Tue, 29 Nov 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
मृत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महुली व डुमरियागंज रोड पर हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बनकटी संवाददाता के अनुसार लालगंज थाना के बस्ती-महुली मार्ग पर मथौली के पास ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक की टक्कर हो गई। बनकटी के तरफ से जा रहे बाइक सवार 25 वर्षीय बिट्टू पटेल निवासी नौनापार फुलवरिया, थाना भटनी, देवरिया बुरी तरह से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बनकटी पहुंचाया। जहां डॉक्टर धर्मेद्र चौधरी ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया मगर चालक फरार हो गया। पाकेट में रखे पराग डेरी संघ की पर्ची पर लिखे नंबर पर फोन करने के बाद युवक की शिनाख्त हो सकी। गांव के लोगों ने बताया कि डेरी मैन थे। रात्रि ड्यूटी करके वापस आते समय हादसा हुआ। सहकारी दुग्ध संघ के मार्केटिंग इंचार्ज दिनेश सिंह विसेन की तहरीर पर मुकामी पुलिस ने कार्यवाही व पंचनामा कर कर शव को पीएम के लिए भेज दिया ।
वाल्टरगंज संवाददाता के अनुसार मनौरी चौराहे पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार पति-पत्नी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। संतकबीरनगर के मगहर थाने के भुजैनी निवासी 32 वर्षीय इंद्रेश बाइक पर पत्नी अनीता व लता निवासी बनकटा थाना कोतवाली को बैठाकर कहीं जा रहे थे। तभी यह दुर्घटना हो गई। इनमें एक का दोनों पैर फ्रैक्चर हो गया। प्रभारी निरीक्षक राम आशीष यादव ने घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा व ट्रक को कब्जे में ले लिया।