{"_id":"5bc62a35bdec22698f4cadd5","slug":"in-temple-cop-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में दर्शनार्थी से भिड़ा सिपाही, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर में दर्शनार्थी से भिड़ा सिपाही, घायल
basti
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती सिपाही।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भानपुर। बैड़ा समय माता मंदिर परिसर में मंगलवार को सोनहा थाने के एक सिपाही और दर्शनार्थी के बीच झड़प हो गई। तू-तू, मैं-मैं से शुरू हुई बात गाली-गलौज और फिर मारपीट में तब्दील हो गई। सिर में चोट लगने से सिपाही को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
बैड़ा समय माता मंदिर में मंगलवार को भारी भीड़ थी। मंदिर की सुरक्षा और श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर जाने वाले मार्ग पर तीन जगह पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है। जहां वाहनों को भीतर ले जाने से रोका जाता है। इसी बीच पूर्वाह्न 11 बजे के आसपास गोंडा जनपद के खोड़ारे थाने के बैजपुर गांव निवासी राम तौल अपनी पत्नी और बच्ची के साथ बाइक से मंदिर तक जाना चाहा। इसे दूसरी बैरिकेडिंग पर सोनहा थाने के जीप चालक सिपाही पन्नेलाल यादव ने बाइक सहित अंदर जाने से मना किया। इसी बीच सिपाही और राम तौल के बीच अभद्र भाषा में बातचीत और फिर गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। सहयोगी पुलिस कर्मी जब तक कुछ समझ पाते कि सिपाही पन्नेलाल के सिर के पिछले हिस्से में तेज चोट लग गई, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। साथी पुलिस कर्मियों ने घटना की जानकारी थाने पर दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सोनहा शिवाकांत मिश्रा व अन्य पुलिसकर्मियों ने राम तौल को हिरासत में ले लिया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक सोनहा शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
मेला परिसर में मची अफरा-तफरी
भानपुर। बैड़ा समय माता मंदिर में हर मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है। नवरात्र पर हर दिन मेले जैसी स्थिति रहती है। जिले के अलावा आसपास के जिलों और नेपाल तक के लोग सिद्ध स्थान पर दर्शन के लिए पहुंचते हैं। सिपाही पन्ने लाल और दर्शनार्थी रामतौल में गाली-गलौज के बाद मारपीट हुई तो कुछ देर के लिए मंदिर मार्ग के रास्ते पर अफरा-तफरी मच गई। लोग परिसर से हटने लगे। हालांकि, पुलिस सहयोग कर थोड़ी ही समय में शांति व्यवस्था कायम कर ली। घटना को लेकर चर्चा होती रही।