फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   in accident 5 injured

इमरजेंसी ब्रेक लगाने से बस में भिड़ा ट्रक

Mon, 04 Dec 2017 11:39 PM IST
basti
basti Updated Mon, 04 Dec 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
in accident 5 injured
हादसा - फोटो : amar ujala
विक्रमजोत। 
विज्ञापन

कस्बे में फोरलेन पर सोमवार की दोपहर 11 बजे लखनऊ से डुमरियागंज जा रही निजी बस में पीछे-पीछे आ रहा ट्रक जा भिड़ा। टक्कर काफी तेज थी। हादसे में विक्रमजोत की सीडीपीओ सहित पांच यात्री घायल हो गए।
डुमरियागंज-लखनऊ रूट की बस सोमवार को दोपहर वापस हुई थी। विक्रमजोत कस्बे के पास सवारी के हाथ देने पर ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दी। उसके ब्रेक लगाते ही पीछे आ रहा ट्रक बस में भिड़ गया। आवाज सुनकर आसपास के तमाम लोग दौडे़। इसी बीच ट्रक का चालक फरार हो गया। बस में सवार विक्रमजोत ब्लॉक की सीडीपीओ लक्ष्मी पांडे (30) पत्नी उपेंद्र मणि निवासी उसऊ कृष्ण विहार कॉलोनी फैजाबाद के अलावा प्रियंका सिंह (20) और उनकी बहन पारुल पुत्री सुरेश चंद्र सिंह निवासी बेमहरी थाना दुबौलिया के अलावा अभिषेक श्रीवास्तव (40) निवासी हियारूपुर थाना छावनी, श्वेता यादव निवासी सल्टौवा थाना सोनहा और अरविंद कुमार वर्मा निवासी कोतवाली बाराबंकी ज्यादा घायल हुए। अरविंद वर्मा को हर्रैंया सीएचसी पर रखा गया है लेकिन प्रियंका को जिला चिकित्सालय फैजाबाद रेफर करना पड़ा।
विज्ञापन

हादसे के बाद यात्रियों का गुस्सा देखकर बस का ड्राइवर जगदीश और कंडक्टर मोनू मौके से गायब हो गया। चौकी प्रभारी पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed