{"_id":"5717c3694f1c1ba7448b4945","slug":"illicit-relationship-was-cause-of-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध बना मौत का कारण्ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंध बना मौत का कारण्ा
अमर उजाला ब्यूरो बस्ती
Updated Wed, 20 Apr 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुधौली के भुसुड़ा गांव में श्रीपाल मौर्य की पत्नी दुर्गावती का अब्दुल्लाह से नाजायज संबध था। यही नाजायज संबंध अब्दुल्लाह की मौत का कारण बना।
पुलिस के अनुसार श्रीपाल मौर्य की पत्नी दुर्गावती का 35 वर्षीय अब्दुल्लाह पुत्र जौहर अली निवासी दानो कुंइया थाना दुधारा जिला संतकबीरनगर से नाजायज संबध था। इसकी जानकारी होने पर श्रीपाल ने अब्दुल्लाह को कई बार समझाया, पर वह नहीं माना। श्रीपाल की पत्नी भी अब्दुल्लाह के प्रेम में पागल थी।
सप्ताह भर पूर्व उसने पति की डांट से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसके कारण उसे पहले जिला अस्पताल ले जाया गया और बाद में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उसकी जान बची।
घटना से दो दिन पूर्व वह घर वापस आई थी। इस बारे में जब प्रेमी अब्दुल्लाह को पता चला कि तो वह चाकू लेकर मंगलवार रात उसके घर पहुंच गया। पुलिस के अनुसार अब्दुल्लाह जैसे ही घर में कूदा लोग श्रीपाल, उसका बेटा और पत्नी जग गए।
विज्ञापन
श्रीपाल ने अब्दुल्लाह को देखा तो दोनों एक दूसरे से भिड़ गए। इस बीच अब्दुल्लाह ने चाकू निकालकर श्रीपाल पर वार करना शुरू कर दिया। इसी बीच श्रीपाल का विकलांग बेटा अपने पिता की जान बचाने के लिए अब्दुल्लाह पर सब्बल से वार कर दिया।
पुलिस ने इस मामले में श्रीपाल मौर्य की तहरीर पर दिवंगत अब्दुल्लाह पुत्र जौहर अली के विरुद्घ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दिवंगत के पिता जौहर अली की तहरीर पर श्रीपाल मौर्य और उसके विकलांग बेटे पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।