फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   historysheeter gundown, si injured

मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर ढेर, दरोगा को गोली लगी

Thu, 28 Apr 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Apr 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
historysheeter gundown, si injured
बस्ती जिला अस्पताल में घायल दरोगा की जानकारी लेने पहुंचे एसपी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। हत्या के एक मामले के मुख्य आरोपी की तलाश में निकली पुलिस और एसओजी की टीम का सामना अचानक हिस्ट्रीशीटर बदमाश और उसके साथियों से हो गया। माझा इलाके के मुड़ेरीपुर गौरिया नयन गांव में घाघरा के करीब बुधवार सुबह हुई मुठभेड़ में गोंडा के हिस्ट्रीशीटर बदमाश राम कुमार यादव को लुड़काने में पुलिस कामयाब रही तो तीन अन्य बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों की गोली से छावनी थाने में तैनात गोला (गोरखपुर) के रहने वाले दरोगा आदित्य यादव जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन


दरअसल पुलिस को इलाके के चर्चित प्रकरण अरविंद सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी की तलाश थी। वांछित के मुडे़रीपुर गांव के आसपास घाघरा नदी के दोआब में जगह बदल कर रहने का सुराग मिलने पर एसओजी प्रभारी सर्वेश राय अपनी व छावनी थाने की पुलिस टीम के साथ बुधवार सुबह करीब आठ बजे इलाके में सक्रिय हुए। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने लगभग ढाई घंटे बाद एक खेत में रखे छप्पर को घेरा तो भीतर से फायरिंग शुरू हो गई।
विज्ञापन


एकाएक हुई इस जवाबी कार्रवाई से पुलिस संभल पाती कि उससे पहले टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर आदित्य यादव को गोली लग गई। साथी को लहूलुहान देख पुलिस टीम ने भी गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इससे झोपड़ी में मौजूद लोगों में भगदड़ मची और भागने के क्रम में एक शख्स पुलिस की गोलियों की चपेट में आकर मौके पर ही दम तोड़ गया। उसकी पहचान गोंडा में नवाबगंज थाना क्षेत्र के दुर्गागंज गांव के रहने वाले राम कुमार यादव के रूप में हुई, जो गोंडा पुलिस रिकार्ड में हिस्ट्रीशीटर है और बस्ती की कुछ वारदातों में भी वांछित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुठभेड़ में राम कुमार के साथी फैजाबाद में रामजन्मभूमि थाना क्षेत्र के कौशल्या घाट निवासी कमलेश माझी को भी लगी है। पुलिस के मुताबिक कमलेश भी बड़े बदमाशों में शुमार है, जिसे हिरासत में लेकर अस्पताल में इलाज दिलाया जा रहा है। इसके अलावा मौके से छावनी थाना क्षेत्र के लजघटा निवासी धर्मेंद्र गुप्ता, परशुरामपुर थाना क्षेत्र के मधुकरपुर में रहने वाले राजकुमार संवारे को गिरफ्तार करने में भी कामयाबी मिली है।


मुठभेड़ की जानकारी पर कुछ देर बाद ही अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ रुधौली, एसडीएम आरबी सिंह सहित दुबौलिया थानाध्यक्ष जगदीप दुबे, एसओ रवींद्र सिंह, निर्भय नरायन सिंह, दद्दन सिंह भी मौके पर पहुंच गए। अफसरों की देखरेख में घायल दरोगा आदित्य यादव को अस्पताल में उपचार दिलाया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed