फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Hanging from fan, woman gave birth

पंखे से लटक कर महिला ने जान दी

Mon, 10 Apr 2017 11:05 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 10 Apr 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
Hanging from fan, woman gave birth
शबनम । फाइल फोटो
पैकोलिया थानाक्षेत्र के पिकौरा चौधरी गांव में सोमवार दोपहर में अपने  मायके में एक 25 वर्षीय महिला ने छत के पंखे की कुंडी से फांसी लगा कर जान  दे दी।
विज्ञापन


पिकौरा चौधरी निवासी गज्जन ने चार वर्ष पूर्व अपनी बेटी शबनम उर्फ  शब्बू की शादी थाना क्षेत्र के सल्टौवा दीगर निवासी बब्बू के साथ किया था । एक वर्ष बाद एक पुत्र भी पैदा हुआ जो इस समय तीन वर्ष का है। मृतका का पति  घर पर ही रहता है। वर्ष भर पूर्व दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हो गई। इसके बाद शबनम मायके आ गई। एक पखवारा पूर्व पति बब्बू शबनम को मनाने ससुराल पहुंचा, मगर शबनम से उसके साथ जाने से मना कर दिया। इसके बाद बब्बू के ससुराल में ही पंचों के समक्ष  समझौते के आधार पर तलाक हो गया।
विज्ञापन


शबनम के पास रहने वाले बेटे रेहान को लेकर पति अपने घर चला गया। 
मृतका के पिता गज्जन व माता कुदुरतुननिशा ने बताया कि जब से बेटे को बब्बू लेकर गए थे तभी  से वह दुखी रहती थी। दोपहर में शबनम ने खुद को फांसी लगा कर जान दे दी। घटना स्थल निरीक्षण में पहुंचे सी ओ हर्रैया कृष्ण मुरारी ने बताया  कि परिजनो के अनुसार दोनों के बीच तलाक समझौते से हुआ था। मृतका के माता पिता ने बताया कि वे इस मामले में कोई तहरीर नहीं देंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed