{"_id":"5a204e2a4f1c1bf4688be852","slug":"groom-disappear-form-farlour-an-bride-from-town","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्लर से दुल्हन,कस्बे से दूल्हा गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पार्लर से दुल्हन,कस्बे से दूल्हा गायब
basti
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। शादी से ऐन पहले दूल्हा और दुल्हन के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। शादी के दो दिन पहले दूल्हा चिलमा बाजार से गायब हो गया। जबकि शादी के दिन ब्यूटी पॉर्लर गई दुल्हन भी गुम हो गई। अलग-अलग तय हुईं दोनों शादियों में खलल पड़ने से चार परिवार सन्न हैं। एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि दोनों की खोजबीन चल रही है।
नगर थाना क्षेत्र के फोरलेन से सटे एक गांव से 29 नवंबर को उसी क्षेत्र में बारात जानी थी। दोपहर के समय दुल्हन ब्यूटी पॉर्लर जाने को कहकर घर से निकली। काफी देर तक वापस न आने पर परिवार वाले खोजबीन करने लगे। निराश होकर वर पक्ष से बारात न लाने की गुजारिश की। तब लड़के वाले बारातियों को ले जाने के लिए बुक गाड़ी मना करने लगे तो यह बात खुल गई। दुल्हन के गायब होने की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है।
दूसरा वाकया दुबौलिया क्षेत्र का है। क्षेत्र के गांव खदरा रमवापुर निवासी 28 वर्षीय अनिल की शादी पैकोलिया थाने के हसीनाबाद कस्बे में तय हुई। 28 नवंबर को बारात जाने के लिए रिश्तेदारों व मित्रों में न्योता/कार्ड बांटा गया। 26 नवंबर को रुपये निकालने चिलमा बाजार गया अनिल शाम तक घर नहीं पहुंचा। मोबाइल भी घर रह गया। दूल्हे के घर वालों ने दुबौलिया थाने में इसकी जानकारी दी। दूल्हे के लापता होने की जानकारी होने पर लड़की पक्ष के लोगों के पैरों तले जमीन सरक गई। आहत होकर वे अनिल के घर रमवापुर पहुंचे। जान-बूझकर शादी काटने का इलजाम लगाते हुए खर्चे वापस करने की मांग करने लगे। मामला पुलिस तक पहुंचा तो उनमें सुलह करा दी गई।