फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sub-inspector celebrated birthday with AIMIM leaders at Zakir Colony police outpost; inquiry ordered.

Meerut News: दरोगा ने जाकिर कॉलोनी चौकी में एआईएमआईएम नेताओं के साथ मनाया जन्मदिन, जांच बैठाई

Tue, 25 Aug 2026 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sub-inspector celebrated birthday with AIMIM leaders at Zakir Colony police outpost; inquiry ordered.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो, फूल मालाएं डाल मनाया जा रहा था जन्मदिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जाकिर कॉलोनी चौकी पर तैनात दरोगा अंकित शर्मा ने एआईएमआईएम नेताओं के साथ बावर्दी जन्मदिन मनाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने सीओ कोतवाली संग्राम सिंह से रिपोर्ट मांगी है। जिस एआईएमआईएम नेता अब्दुल के साथ वीडियो वायरल हुआ है, उसके खिलाफ एक मुकदमा हमले का दर्ज है।

फेसबुक, इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में दरोगा को एआईएमआईएम नेता मालाएं पहना रहे हैं। इसके बाद वह केक काटते हैं। सभी केक उन्हें खिला रहे हैं। वीडियो में गाना बज रहा है। जाकिर कॉलोनी चौकी में बावर्दी दरोगा के जन्मदिन मनाने व केक काटने का वीडियो वायरल होते ही इसकी शिकायत अधिकारियों तक पहुंची। व्हाट्सएप पर भी इस वीडियो को वायरल किया जा रहा है। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसपी सिटी से जांच कर कार्रवाई करने के लिए कहा। जिसके बाद एसपी सिटी से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि जांच रिपोर्ट सीओ कोतवाली से मांगी है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed