फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Youth shot dead over a feud

Ayodhya News: रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या

Tue, 25 Aug 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 25 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Youth shot dead over a feud
मृतक के पारिवारिजनो से बातचीत करती पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा राम लगन मौर्य
अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कंदैला गांव में मंगलवार शाम जमीन के पुराने विवाद में गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। वारदात में उनकी मां पार्वती देवी (60) भी घायल हुई हैं। उनके सिर में चोट लगी है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, घटना शाम करीब 6:15 बजे घर के सामने नहर के पास हुई। राम लगन मौर्य अपनी मां का इलाज कराकर छतिरवा बाजार से घर पहुंचे थे। आरोप है कि नहर के पास बैठे लोगों ने उन्हें गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल राम लगन को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के सिर में गोली लगी और मां के छर्रा लगा है। राम लगन मौर्य कपड़े का कारोबार करते थे और नाका क्षेत्र में उनकी दुकान थी।
विज्ञापन

चचेरे भाई सुधाकर मौर्या ने बताया कि करीब तीन बिस्वा जमीन को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। दो मार्च को रास्ते को लेकर मारपीट हो चुकी थी। मामले में दोनों पक्षों के लोगों पर कार्रवाई हुई थी। कुछ लोग करीब दो माह तक जेल में भी रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधाकर का आरोप है कि पुराने विवाद के चलते राज सिंह, सरदार सिंह, विजय भान सिंह, इंद्रभान सिंह और प्रतीक सिंह समेत कुछ अन्य लोग काली रंग की गाड़ी से मौके पर पहुंचे थे। वारदात के बाद भाग गए। मृतक के परिवार के ही राम सिंगार ने बताया कि लगभग 7 से 8 राउंड फायरिंग की गई। हथगोले से भी हमला किया गया। घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।




मारपीट में एक पक्ष के पिता की भी हुई थी मौत
बताया जा रहा है कि पूर्व के विवाद में राज सिंह के पिता सूर्यभान सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिसके बाद वह कोमा में चले गए थे। परिजनों के मुताबिक, लखनऊ में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद और गहरा गया था। परिजनों के मुताबिक पूर्व में राज सिंह के आवास पर तीन-चार पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए तैनात रहते थे। करीब 10 दिन पहले पुलिस सुरक्षा हटाई गई थी। इसके बाद मंगलवार को हत्या हो गई। हालांकि, पुलिस सुरक्षा हटने और हत्या के बीच संबंध को लेकर पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

15 दिन रुको, बताएंगे हम क्या हैं... का वीडियो चर्चा में
परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक, घटना से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया था। इसमें आरोपी पक्ष से जुड़े बताए जा रहे व्यक्ति ने लाइव आकर कथित तौर पर कहा था, 15 दिन रुको, बताएंगे हम क्या हैं...। पुलिस अब इस वीडियो की भी जांच कर रही है।

एसडीएम ने विवादित भूमि की जानकारी ली
रानीबाजार। भूमि विवाद में रामलगन मौर्य की गोली मारकर हत्या की सूचना मिलते ही एसडीएम सोहावल गजेंद्र सिंह और तहसीलदार प्रदीप सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मृतक के चाचा सत्य कुमार से घटना और विवाद के संबंध में जानकारी ली। बताया गया कि मृतक के घर के सामने रास्ते और ग्राम समाज की जमीन को लेकर दो मार्च को भी विवाद हुआ था। एसडीएम ने मौके पर तहसीलदार और कानूनगो से भूमि की स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों के अनुसार, करीब तीन बिस्वा भूमि पर नवीन परती व घूर गड्ढा है। दोनों के बीच में रास्ता भी है। इसी रास्ते को लेकर विवाद है जिसका मामला दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है।

मृतक के पारिवारिजनो से बातचीत करती पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा राम लगन मौर्य

मृतक के पारिवारिजनो से बातचीत करती पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा राम लगन मौर्य

मृतक के पारिवारिजनो से बातचीत करती पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा राम लगन मौर्य

मृतक के पारिवारिजनो से बातचीत करती पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा राम लगन मौर्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed