{"_id":"6a8ddd96b2785d22e6016dd5","slug":"third-accuse-of-gurbachan-singh-muder-arrested-sirsa-news-c-128-1-svns1027-163873-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गुरबचन सिंह हत्याकांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गुरबचन सिंह हत्याकांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
Tue, 25 Aug 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए स्टाफ डबवाली ने फरार चल रहे जगजीवन सिंह को दबोचा, अब तक तीन गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। सिरसा रोड पर गुरबचन सिंह की हत्या के मामले में डबवाली पुलिस ने फरार चल रहे तीसरे आरोपी जगजीवन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सीआईए स्टाफ डबवाली की टीम ने काबू किया।
इस मामले में पुलिस इससे पहले दो आरोपियों प्रिंस और मंगल सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार, तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी से अब वारदात की पूरी कड़ी जोड़ने और अन्य आरोपियों की भूमिका स्पष्ट करने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।
पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर ने बताया कि 10 अगस्त 2026 की शाम गुरबचन सिंह अपने साथी के साथ काम खत्म कर मोटरसाइकिल से घर की ओर जा रहा था। जवाहर नगर, मंडी डबवाली के नजदीक उसकी मोटरसाइकिल सवार कुछ युवकों के साथ कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
आरोप है कि इसके बाद युवकों ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया और गुरबचन सिंह पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों उसे अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद गुरबचन के पुत्र आकाशदीप के बयान पर थाना शहर डबवाली में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।
सीआईए स्टाफ की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए वारदात के करीब 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों प्रिंस और मंगल सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी।
सीआईए स्टाफ डबवाली के प्रभारी उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। तकनीकी निगरानी और पुलिस की कार्यकुशलता के आधार पर टीम ने फरार चल रहे तीसरे आरोपी जगजीवन सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं 8 मामले
गिरफ्तार आरोपी जगजीवन सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर सामने आया कि उसके खिलाफ पहले से 8 अभियोग दर्ज हैं। इनमें 5 मामले नशा तस्करी से संबंधित हैं जबकि 3 अभियोग लड़ाई-झगड़े और धमकी देने के संबंध में दर्ज बताए गए हैं। इन 8 मामलों में से एक अभियोग थाना सदर डबवाली तथा अन्य 7 मामले थाना शहर डबवाली में दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से वारदात में प्रयुक्त हथियार, हत्या में शामिल अन्य व्यक्तियों तथा घटना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।