फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   girl and boy bodies found on rail track

रेलवे ट्रैक पर मिले युवक-युवती के शव 

Sun, 18 Nov 2018 12:06 AM IST
basti
basti Updated Sun, 18 Nov 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
girl and boy bodies found on rail track
रेल ट्रैक पर जांच करतीं पुलिस। - फोटो : amar ujala
ओड़वारा/बस्ती। गोरखपुर-लखनऊ रेलखंड पर शनिवार सुबह मुंडेरवा के टेढ़ी गिमटी के पास ट्रैक पर युवक-युवती की आसपास शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों रिश्ते में बुआ-भतीजा थे और शुक्रवार देर रात घर से निकले थे। 
विज्ञापन

शनिवार सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने बस्ती-कांटे मार्ग के टेड़ी गिमटी के पास रेल पटरी पर युवक-युवती की लाश देख मुंडेरवा पुलिस को सूचना दी। तब तक आसपास के गांवों से भी सैकड़ों लोग पहुंच गए। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए युवक के पास मिले फोन से संपर्क किया तो दोनों के उदयपुर गांव के होने की जानकारी मिली। युवक 20 वर्षीय राकेश पुत्र श्याम बिहारी और युवती 21 वर्षीय इंद्रावती पुत्री राम करन चौहान थी। बाद में घटनास्थल पर पहुंचे दोनों के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात भोजन के बाद सभी सोने चले गए। इसी दौरान युवक-युवती अपने घरों से गायब हो गए। इसकी जानकारी होने पर उनकी तलाश कर रहे थे कि पुलिस ने उनके शव रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना दी। थाना प्रभारी कन्हई प्रसाद ने बताया कि दोनों के घर वालों ने आत्महत्या करने की तहरीर दी है। हत्या या आत्महत्या का मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed