{"_id":"5b3131d94f1c1bc2378b5e13","slug":"gang-rape-with-tenager-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के साथ जा रही बीमार बालिका को अगवा कर गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता के साथ जा रही बीमार बालिका को अगवा कर गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर बाजार/बस्ती। नगर थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के 12 वर्षीय बीमार बालिका को अगवा कर गैंगरेप की घटना सामने आई है। दो घंटे बाद बेहोशी की हालत में वह पांच किलोमीटर दूर एक इंटर कॉलेज के पास बाग में मिली।
पेट दर्द होने पर पिता उसे लेकर पास के गांव में निजी डॉक्टर के यहां इलाज कराने के लिए जा रहे थे। तभी बाइक से पहुंचे तीन युवकों ने जबरन उसे गाड़ी पर बैठा लिया। इधर, पिता की गुहार लगाने पर आसपास के लोग पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर एसपी दिलीप कुमार, एएसपी पंकज, सीओ कलवारी एके वर्मा समेत अन्य अधिकारी पहुंचे। एसपी ने बताया कि तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ अगवा कर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए महिला अस्पताल भेजा गया।
पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि भोर में करीब चार बजे तेज पेट दर्द से बेहाल बेटी को लेकर दवा दिलाने के लिए पैदल ही निकले थे। आम के बड़े बाग से होकर गुजर रहे थे। बाग में पहुंचने पर लड़की को जरूरी काम से बगल खेत में उतरना पड़ा। तभी बाइक से तीन युवक पहुंचे और बालिका को जबरन पकड़ने लगे। चीखने-चिल्लाने पर पिता और साथ जा रहे बेटे ने हाथ छुड़ाने का प्रयास किया तो युवकों ने धक्का मारकर गिरा दिया। बेटी को बाइक पर बैठाकर ले भागे। फौरन उसने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।