{"_id":"574743ca4f1c1b7562691de2","slug":"four-dead-in-thunder","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-बारिश में घायल हुए चार लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंधी-बारिश में घायल हुए चार लोगों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
आई आंधी के दौरान उड़ता धूल का गुबार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। बुधवार शाम आंधी-बारिश के बीच हुए हादसे में घायल हुए चार लोगों की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इनमें बांस की खूंटी उखड़कर ऊपर गिर जाने से घायल हुए गौर थाना क्षेत्र के माझा मानपुर निवासी 13 वर्षीय सुमित यादव और छप्पर के नीचे दबकर घायल हुए पैकोलिया थानाक्षेत्र के मुसही निवासी दुर्गा प्रसाद यादव (55) शामिल हैं। हर्रैया थाने के गोपालपुर गांव निवासी रमेशर (65) और वाल्टरगंज के धोबहिया निवासी राम गुदुन (70) की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गौर प्रतिनिधि के अनुसार, जब तूफान आया, उस समय मानपुर के सुमित गांव के पास बाग में खेल रहा था। जब तेज आंधी आई तो वह सुरक्षित ठिकाने पर नहीं पहुंच पाया। कुछ नहीं सूझा तो पास में बांस की खूंटी के पास वह छिप कर बैठ गया। इसी बीच अचानक पूरी बांस की खूंटी उखड़ गई। सुमित उसी के नीचे दब गया। कुछ देर बाद परिवार व गांव वालों को इसका पता चला तो लोगों ने बांस व उसकी जड़ हटाकर उसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए। बृहस्पतिवार को उसने दम तोड़ दिया।
इसी प्रकार पैकोलिया प्रतिनिधि के अनुसार, थाना क्षेत्र के मुसही गांव में आंधी के दौरान छप्पर के नीचे कच्चे गारे से खड़ा किया गया पिलर ढह गया था। उसके नीचे दबकर 55 वर्षीय दुर्गा प्रसाद यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग उन्हें सीएचसी ले गए, जहां से डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। वहीं पर इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार, हर्रैया थाने के गोपालपुर गांव निवासी रमेशर 65 वर्ष पुत्र राम दत्त बुधवार को पैकोलिया थाने के कठौवा गांव रिश्तेदारी में गए थे। शाम चार बजे अपने घर के लिए वहां से रवाना हुए। रास्ते में तभी अचानक तेज हवाओं के साथ बरसात होने लगी और वह कठौवा गांव के बाहर एक पंप सेट की झोपड़ी में जा बैठे वहां पर और राहगीर शरण लिए हुए थे। तेज आंधी के कारण अचानक दीवार गिर गई और रमेशर उसके नीचे दबकर घायल हो गए। घटना के बाद राहगीरों ने गुहार करके इनको बाहर निकलवाया। परिवार के लोग इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर रात इलाज के दौरान रमेशर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। घटना से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
डाल गिरने से वृद्ध की मौके पर मौत
बस्ती। थाना वाल्टरगंज के ग्राम धोबहिया निवासी 70 वर्षीय राम गुदुन पुत्र स्वग्रीय सहदेव की बुधवार की देर सांय भैंस चराकर लौट रहे की मौत पेड़ की मोटी डाल गिरने से मौके पर हो गई। जैसे ही राम गुदुन रामकिशोर के आवास के सामने भैंस लेकर पहुंचा उसी समय क्यूलिप्टस पेड़ की मोटी डाल उस पर गिर गई, जिसके चलते उसकी मौत मौके पर ही हो गई।