फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   five houses turn to ashes

आग से पांच घर राख 

Mon, 21 Mar 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Mar 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
five houses turn to ashes
मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के मदरा गांव मे आग लगने से छप्पर का मकान जल कर हुए राख। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती।  बनकटी ब्लॉक के मदरा और कुदरहा क्षेत्र के पिपरपाती मुस्तहकम गांव में आग लगने से पांच घर राख हो गए। उसमें काफी नुकसान हुआ। इस दौरान एक महिला झुलस गई। 
विज्ञापन

बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार,  ब्लॉक के मदरा गांव निवासी बहरैची पुत्र राम प्यारे के रिहाइशी घर में उस समय आग लग गई, जब 20 मार्च की भोर में पूरा परिवार सो रहा था।
विज्ञापन


अचानक साढ़े तीन बजे आग की लपटों की गर्मी से बहरैची की नींद खुल गई। घर जलता देख गुहार लगाने लगे। बहरैची की गुहार सुन कर जब तक लोग इकट्ठा हो कर आग पर काबू पाते। तब तक पूरा घर राख की ढेर में तब्दील हो गया। बकौल बहरैची, घर में रखे अनाज, बर्तन, कपड़े, जेवर और 7000 रुपये नकद जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्तन और जेवर पिघल गए। आग से बहरैची की 70 वर्षीय मां चनरा देवी झुलस गईं। उनका एक मवेशी भी झुलस गया है। गांव के लोगों ने जिला प्रशासन से तुरंत सहायता देने की मांग की है ताकि उन लोगों को भुखमरी से बचाया जा सके। समाचार लिखे जाने तक राजस्व व पुलिस के लोग नहीं पहुंचे थे। 

कुदरहा प्रतिनिधि के अनुसार, पिपरपाती मुस्तहकम गांव में त्रिभुवन यादव के घर में गेहूं पीसने और धान कुटाई की मशीन वाले घर में लगी आग ने देखते देखते भयावह रूप धारण और एक के बाद कई घर को अपने चपेट में ले लिया। जब तक लोग कुछ कर पाते वहां बसे तीन और घर को जला कर राख कर दिया। इस आग की चपेट में दो जानवर झुलस गये। इसके अलावा राम नारायण पुत्र राम शंकर, राम रक्षा पुत्र रामशंकर, बाबुराम पुत्र रामशंकर का भी घर पूरी तरह जल गया।


आग में जले चारों घरों में से त्रिभुवन यादव के घर 22 अप्रैल को लड़की की शादी भी है। सब कुछ जल कर खाक हो जाने के वजह से परिवार को चिंता है कि अब बेटी के हाथ कैसे पीले होंगे। इस मौके पर लेखपाल कानून गो और उप जिला अधिकारी बस्ती सदर राम प्रसाद पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed