फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   fire in wheat fields

कहीं बिजली तो कहीं चूल्हे की चिंगारी से लगी आग

Fri, 13 Apr 2018 11:53 PM IST
basti
basti Updated Fri, 13 Apr 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
fire in wheat fields
गेहूं के खेत में लगी आग। - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

थोड़ी सी लापरवाही गरीबों और किसानों पर भारी पड़ रही है। शुक्रवार को वाल्टरगंज, नगर बाजार और पैकोलिया में लगी आग से फसलों के साथ गृहस्थी भी राख हो गई। सीवान से गुजरे बिजली के तार ढीले होने से हवाओं के साथ टकराने पर चिंगारी फेंक रहे हैं। इससे किसानों की गाढ़ी कमाई आग की भेंट चढ़ रही है। 
सल्टौआ प्रतिनिधि के मुताबिक वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के जिनवा गांव के सीवान में बिजली के तारों से निकली चिंगारी से 10 बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। गांव के राजेंद्र के गन्ने के खेत में पहले लगी आग को जब तक काबू पाते तब तक रामचंद्र शुक्ल का पांच बीघा, रामसागर का दो बीघा, राम पियारे का तीन बीघा गेहूं जल गया। किसान फायर विभाग को फोन करते रहे लेकिन दमकलकर्मी समय से नहीं पहुंच पाए। एसडीएम अमनदीप डुली के निर्देश पर हलका लेखपाल सविता त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन

दूसरी घटना भी वाल्टरगंज के केशवारा के सीवान में हुई। गन्ने की फसल में लगी आग को जब तक गांव के लोग बुझाते चमरहिया के छठिराम चौधरी का डेढ़ बीघा गन्ना जल गया। गांव के लोगों ने आग बुझाई। इससे अन्य किसानों की गेहूं की फसल बच गई। मौके पर वाल्टरगंज पुलिस भी पहुंची। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। तीसरी घटना नगर बाजार क्षेत्र के बढ़नी गांव में हुई। शुक्रवार दोपहर लगभग ढाई बजे तारों की चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई। किसान जब तक कुछ समझ पाते तेज हवाओं की वजह से आग ने विकराल हो चुकी थी। ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक राजू, रघुनंद निवासी गंगापुर थाना कप्तानगंज व राघव मिश्रा निवासी बढ़नी थाना नगर की लगभग तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। मौके पर डॉयल 100 पुलिस पहुंची लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजलीकर्मियों पर गुस्साए किसान
सल्टौआ। बिजली निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों की लापरवाही से किसानों की गाढ़ी कमाई राख में बदल रही है। जिनवा गांव के सीवान में आग से जली फसलों को देखकर किसानों में गुस्सा बढ़ गया। किसानों का कहना था कि खेत के ऊपर से जा रहे ढीले तारों की शिकायत कई बार की गई लेकिन जिम्मेदारों ने अनसुनी कर दी। इसका खमियाजा भुगतना पड़ा और तार की चिंगारी से फसल जल गई। गांव के ओम प्रकाश शुक्ल, ग्राम प्रधान मुन्ना शुक्ल, प्रीतू, उमेश, रवि, करुणा निधान, चिंताहरण, बाबूराम ने तारों को ठीक कराए जाने की मांग की है।


चूल्हे की चिंगारी से आग, गैस सिलिंडर भी फटा 
पैकोलिया। क्षेत्र के कठवतिया सांवडीह गांव में शुक्रवार दोपहर चूल्हे में पड़ी राख से निकली चिंगारी से छप्पर राख में बदल गया। आग के बाद घर में रखे रसोई गैस सिलिंडर के फटने से आग और भीषण हो गई। संयोग से कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन घर के बगल में तीन बीघे गेहूं की फसल जल गई। गांव वालों के मुताबिक कठवतिया सांवडीह के वंशराज के घर चूल्हे पर खाना बनाने के बाद लोग खेत में चले गए। दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। पास में रखे रसोई गैस सिलिंडर के फटने से फैली आग से झोपड़ी में रखे अनाज, बिस्तर आदि जल गया। जब तक लोग आग बुझाते तब तक राम सेवक, रामधीरज तथा महेश सिंह का दो बीघा गेहूं, गन्ना जल गया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन पहुंचने से पहले गांववालों ने मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। हलका लेखपाल संजय यादव ने क्षति का आकलन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed