आश्रम में यौन शोषण, छह पर एफआईआर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। संत कुटीर आश्रम में युवतियों से यौन शोषण के मामले में पुलिस ने कथित बाबा सच्चिदानंद उर्फ दयानंद समेत छह लोगों के खिलाफ बंधक बनाकर गैंगरेप करने व अन्य संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।
यौन शोषण का मामला मंगलवार को तब प्रकाश में आया, जब आश्रम से कुछ युवतियों को धक्के मारकर निकाल दिया गया। आश्रम की अन्य महिलाओं के साथ किसी तरह छिपते हुए डरी-सहमीं ये महिलाएं उस समय एसपी दफ्तर में पहुंचीं, जब अन्य अधिकारी जा चुके थे। वहां मौजूद अधिकारियों को जब युवतियों ने आप बीती सुनाई तो वह दंग रह गए। इसी बीच कोतवाल विजयेंद्र सिंह महिला पुलिस के साथ पहुंचे और पीड़ितों को बयान के लिए कोतवाली ले गए। एसपी संकल्प शर्मा के निर्देश पर देर रात कथित बाबा के अलावा उसके तीन शिष्यों परमचेतानंद, विश्वासानंद, ज्ञान वैराग्यानंद तथा दो मुख्य सेविकाओं पर 2008 से लगातार यौन शोषण व गैंगरेप का केस दर्ज किया गया।
पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि सत्संग व प्रवचन के नाम पर महिलाओं और कम उम्र की लड़कियों को आश्रम में बुलाया जाता है। उनमें से पसंद की लड़कियों को साध्वी का दर्जा देकर आश्रम में रख लिया जाता है। उन्हें अनुष्ठान के जरिए विशेष कृपा दिलाने का दिलासा देते थे। उनका विश्वास जीतने के बाद दिल्ली स्थित आश्रम के मुख्यालय अथवा यहां के कथित बाबा व चेलों के निर्देश पर उन्हें अलग-अलग शहरों में प्रवचन- सत्संग के बहाने भेजकर उनका यौन शोषण किया जाता है। एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि शुरुआती छानबीन में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है।