{"_id":"576c33984f1c1b5055b48287","slug":"finance-company-absconded","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों रुपये लेकर फाइनेंस कंपनी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों रुपये लेकर फाइनेंस कंपनी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
चिटफंड कंपनियों पर कार्रवाई की मांग लेकर धरना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बस्ती। जिले की एक और फाइनेंस कंपनी लोगों से नौकरी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर फरार हो गई। इस मामले में पुरानी बस्ती पुलिस ने कंपनी के प्रबंधक और संचालक के विरुद्ध धोखाधड़ी, कूट रचना और आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
हाल में शहर के कंपनी बाग स्थित सन ग्रेस नामक फाइनेंस कंपनी ने लोगों से लोन देने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर फरार हो गई थी। उस मामले में कोई कार्रवाई होती, इससे पहले नौकरी दिलाने के नाम लाखों रुपये की ठगी कर आभा जीवन फाइनेंस नामक कंपनी रातोंरात चंपत हो गई।
पीड़ित धनंजय सिंह, गेटमैन, पूर्वोत्तर रेलवे बस्ती ने पुलिस को तहरीर दी कि आभा जीवन फाइनेंस कंपनी मुख्यालय मेरठ के नाम की शाखा स्टेशन रोड पर खुली थी। इसमें काम करने वाले लोग पैम्फलेट छपवाकर नौकरी दिलाने का झांसा देते थे। वह भी उनके झांसे में आ गया। उन लोगों ने उससे परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ी रकम ले ली।
विज्ञापन
उसके जैसे तमाम लोग ठगी का शिकार हुए हैं। पुलिस ने आभा जीवन फाइनेंस कंपनी मेरठ के प्रबंधक एवं संचालक पर केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार गौतम ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से फर्जी कंपनियों के झांसे में न आने का अनुरोध किया है।