{"_id":"570e8ff24f1c1b3d5f4a6b05","slug":"electric-apparatus-burnt-in-short-circuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घरों के विद्युत उपकरण जले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
24 घरों के विद्युत उपकरण जले
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
परशुरामपुर में आग लगने से जली टीवी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के घूरनपुर गांव में बुधवार की सुबह करीब आठ बजे गांव में लगे ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट के बाद आग लग गई। गांव वाले ट्रांसफार्मर में लगी आग बुझाने का प्रयास करते, इससे पहले ही सबके घरों मे लगे बिजली के बोर्ड से धुंआ उठने लगा।
घरों में लगे पंखे, टीवी, फ्रिज आदि इलेक्ट्रिक और इलेक्टानिक उपकरण शार्ट सर्किट से जलने लगे। इख्तियार के घर में फ्रिज, वाशिंग मशीन, टीवी, तीन पंखे जल गए। कमरे में आग लगने से बेड और कपड़े जल गए। मोहम्मद अरशद का फ्रिज, लैपटाप, मोटर, पंखे, टीवी तथा आग लगने से खिड़की, दरवाजे जल गए। इसके अलावा बाजन, तसलीम, बेचू, नूरमोहम्मद, प्रेमनाथ, विजयबहादुर, रामलौटन, बाबूलाल, खुशहाल, बद्दू अहमद सहित 24 लोगों के घर में बिजली के उपकरण जल गए।
मौके पर पहुंचे लेखपाल कृष्ण कुमार आजाद ने बताया कि कुल 24 घरों में मिलाकर तकरीबन पांच लाख रुपये मूल्य के सामान जले हैं। गांव के प्रधान अमीर अहमद ने बताया कि दो महीने में पांचवीं बार ट्रांसफार्मर जला है। आग लगने के बाद बभनान विद्युत केंद्र पर फोन किया गया। इसके बाद भी लगभग 40 मिनट तक बिजली नहीं काटी गई। इस वजह से लोग परेशान रहे। अनहोनी की आशंका को लेकर गांव वालों की सांसें रुकी रहीं। इस बारे में जब विद्युत विभाग के जेई प्रिंस पाठक ने बताया कि ओवरलोडिंग के चलते घटना हुई है। जल्द ही दो और ट्रांसफार्मर लगवाकर व्यवस्था ठीक कर दी जाएगी।