फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Elderly in accident, four people were injured, including women

हादसों में बुजुर्ग, महिला समेत चार लोग घायल

Tue, 03 Jan 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Tue, 03 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग हादसों में मंगलवार को बुजर्ग और महिला और दो बच्चे घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छावनी थानाक्षेत्र के विक्रमजोत बाजार स्थित डाकबंगले के पीछे सफाई कर रहे बुजुर्ग पर सांड़ ने हमला करके घायल कर दिया। हादसे में 60 वर्षीय विजय बहादुर गंभीर  रुप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह सांड़ को वहां से भगाया। घायल को एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया जहां हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय फैजाबाद रेफर कर दिया गया। बताते चलें , नगर थानाक्षेत्र के खड़ौंआ जाट, करहली, बिरऊपुर, लखनहट आदि गांवों में सांड़ का आतंक काफी समय से है। क्षेत्र के करीब दर्जन भर से अधिक लोग सांड़ के हमले से घायल हो चुके हैं। क्षेत्रीय लोगों ने आवारा पशुओं से निजात की मांग की है। 
विज्ञापन


वहीं दूसरा हादसा हाइवे पर छावनी क्षेत्र के कवलपुर स्थित एक ढाबे के सामने हुआ। यहां पर सड़क पार कर रही महिला व उसके दो बच्चों को एक बाइक ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें विमला, कविता व रिचा घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी विक्रमजोत में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed