{"_id":"5c3392c8bdec222be454752b","slug":"due-to-thunder-a-cow-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से छत का कोना टूटा, गाय मरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली गिरने से छत का कोना टूटा, गाय मरी
Mon, 07 Jan 2019 11:26 PM IST
राकेश पांडेय
basti
basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 07 Jan 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
बिजली गिरने से जली झोपड़ी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाल्टरगंज/गायघाट। थाना क्षेत्र के परसा कुसुम गांव में रविवार रात बिजली गिरने छत का कोना टूट गया जबकि करंट के चलते सारे इलेक्ट्रानिक उपकरण जल गए। परिवार दहशत में आ गया। उधर, कलवारी के बैड़ारी मुस्तकहम में बिजली गिरने से एक गाय की मौत हो गई।
परसा कुसुम के भगवती उपाध्याय के घर के पास रविवार रात तेज आवाज के साथ बिजली गिर गई। इससे छत का कोना क्षतिग्रस्त हो गया साथ ही घर में करंट दौड़ गया। पंखा, इन्वर्टर, टुल्लू पंप, वाशिंग मशीन, आरओ आदि उपकरण जल गए। कड़क आवाज के साथ हुए धमाके से पत्नी सारिका, बेटा आभास (8) तथा अंशु (12) दहशत में आ गए। हादसे के समय भगवती उपाध्याय गांव में किसी के घर गए हुए थे। घर पहुंचे तो दंग रह गए। सहमे बच्चों को उन्होंने सांत्वना दी। थोड़ी ही देर में आसपास के लोग भी जुटे। सभी के सुरक्षित होने से ईश्वर को धन्यवाद दे रहे थे।
उधर, बूंदाबांदी के बीच बिजली गिरने से कलवारी थाने के बैड़ारी मुस्तहकम में एक गाय की मौत हो गई। वहां के भूइधर कुम्हार की झोपड़ी और उसमें रखे सामान जल गए। गांव के लोग कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू तो पा लिए लेकिन घारी में बंधी एक गाय झुलसकर मर गई। क्षेत्र के लेखपाल ने पंचनामा भरकर गाय को वहीं गांव में दफन करा दिया।