फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   donation box of temple looted in the way

रास्ते में मंदिर का दानपात्र भी लूट लिया

Sun, 10 Jan 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 10 Jan 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। बदमाश रुद्रनगर गांव में सुरजन के घर डकैती डालकर जब जाने लगे तब
विज्ञापन
रास्ते मेें पड़े काली मंदिर में रास्ते में मंदिर का दानपात्र भी लूट लिया। दान पात्र का ताला तोड़ कर पूरी रकम लूट ली और मंदिर में दीप जलाने के लिए रखे दो किलो ग्राम घी भी उठा ले गए। रुधौली थाना क्षेत्र के कैडिहवा, बनगंवा गांव में डकैती की घटना को अंजाम देने वाले और रुद्रनगर गांव में ग्रामीणों से संघर्ष करने वाले बदमाशों की पहचान को लेकर पुलिस माथापच्ची कर रही है। घटना को अंजाम देने के तरीकों (मोडस अप्रेंडी) से शक की सूई बंजारों या फिर कच्छा बनियान गिरोह की ओर घूम रही है।

रुधौली थाना क्षेत्र के कैडिहवा और बनगंवा गांव में डकैतों ने शुक्रवार की देर रात 11 बजे से दो बजे के बीच जमकर तांडव मचाया। घरों में डकैती करने के दौरान उन लोगों ने जिस अंदाज में लोगों को मारा पीटा उससे कच्छा बनियान गिरोह की याद आ गई। हालांकि बंजारे भी इसी तरह डकैती की घटना को अंजाम देते हैं।

डकैतों ने घटना को अंजाम देने से पूर्व कैडिहवा गांव के यास्मीन के घर में बचा हुआ खाना खाया और उसके बाद घर के लोगों को मारपीट कर नगदी और जेवर लूटा। सात आठ की संख्या में डकैत पूरे गांव में कहर बरपाते रहे और लोग कुछ न कर सके।

बंधक बनाकर लूट पाट की घटना को अंजाम देने के बाद डकैत रुद्रनगर गांव की ओर पहुंचे तो वहां के लोगों ने उनका प्रतिकार किया जिससे वह रुद्रनगर में घटना को अंजाम नहीं दे सके। हालांकि पुलिस ने इस मामले में महज यास्मीन पत्नी मोहम्मद असलम की तहरीर पर सात हजार नगदी तथा जेवर आदि लूट ले जाने की धारा में छह से सात डकैतों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।

एसपी शिवहरि मीणा ने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर वह खुद मौके पर पहुंच गए थे। कई थानों की फोर्स लगाकर नाकेबंदी की गई, मगर सफलता नहीं मिल सकी। डकैती की घटना को अंजाम देने वालों का पता लगाया जा रहा है। पीड़ितों से उनका हुलिया, उनके बोल चाल की भाषा, पहनावा आदि की जानकारी ली जा रही है। घटना को अंजाम देने वालों में बंजारे, कच्छा बनियान गिरोह के सदस्य भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed