फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   dipped in pond

तालाब में डूबने से अरदा के श्याम बिहारी की मौत

Mon, 25 Dec 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
dipped in pond
रुधौली थाना क्षेत्र के हरदा गांव के श्याम बिहारी की मौत होने पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
रुधौली। क्षेत्र के अरदा गांव में रविवार दोपहर घर के सामने स्थित तालाब में डूबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हालांकि गांव के कुछ युवकों ने बचाने की कोशिश की लेकिन वह असफल रहे। 
विज्ञापन


 अरदा निवासी 45 वर्षीय श्याम बिहारी रविवार दोपहर करीब दो बजे घर के बाहर कुछ कार्य कर रहे थे। गांव वालों के मुताबिक श्याम बिहारी घर के सामने स्थित खड़ंजे के उस पार तालाब के पास घास साफ कर रहे थे कि इतने में उनका पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गए।
विज्ञापन


गहरा पानी होने से डूबने लगे। गांव के ही राजू खान, कृष्णा पांडेय, जब्बार अली व अवधेश ने डूबते देखा तो शोर मचाते हुए बचाने के लिए दौड़े। जब तक पानी में उतरे तब तक श्यामबिहारी डूब चुके थे। किसी तरह से तालाब से बाहर निकालकर सीएचसी रुधौली लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत नहीं परिवार पर वज्रपात 
परिवार के इकलौते श्याम बिहारी के सिर से मां-बाप का साया पहले ही हट चुका था। मेहनत-मजदूरी करके किसी तरह परिवार का पालन करते थे। घर में पत्नी और चार छोटे-छोटे हैं। गांव वालों ने बताया कि श्यामबिहारी के पास केवल तीन बीघा जमीन है।


अब पूरा परिवार सड़क पर आ गया है। 16 वर्षीय राजकुमार, 10 वर्षीय उमेश, 8 वर्ष का शिवकुमार और 6 साल की अलका का रो रोकर बुरा हाल है। बच्चों और पत्नी की चीख से हर किसी की आंखें नम हो जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed